मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा ने कांग्रेस और आआपा पर साधा निशाना, कहा- झूठ बोलती हैं दोनों ही पार्टियां

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव की सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि दोनों पार्टियां झूठ बोलती हैं।डॉ. त्रिवेदी ने गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली में चुनाव पूरे जोरों पर है और इसके साथ ही चुनाव के हर किरदार का असली चेहरा भी सामने आ रहा है। आज हम आपके सामने शीर्ष नेताओं के बयान पेश करेंगे दो पार्टियों की। पहली, भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टियों में से एक कांग्रेस, जिसका अघोषित मुखिया तो कोई और है, लेकिन असली नेता तो राहुल गांधी हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के झूठ का राजनैतिक पर्दाफाश हो चुका है। जो अपने आपको कट्टर ईमानदार कहते थे वो झूठे साबित हो रहे हैं। झूठ का जो कच्चा रंग उन्होंने चढ़ाकर रखा था वो उतरकर सामने आ गया है। इतने छिछले स्तर के झूठ का प्रयोग किया गया, जो शायद भारत-पाकिस्तान युद्ध में पाकिस्तान ने भी भारत पर यह आरोप नहीं लगाए कि हमने उनकी नदियों में जहर मिला दिया है।डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि अब दिल्ली के लोगों को यह बिल्कुल स्पष्ट हो गया है कि ये दोनों पार्टियां झूठ बोलती हैं। छह महीने पहले ही ये एक-दूसरे को क्लीन चिट दे रहे थे और अब एक-दूसरे के भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे हैं। इसका साफ मतलब है कि कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड मामले में झूठ बोला और आम आदमी पार्टी ने शराब घोटाले को लेकर भी झूठ बोला, क्या वाकई कोई गठबंधन है। क्या इंडी गठबंधन अभी भी है। हालांकि इन्होंने अभी अलग की होने कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें