मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जबलपुर पहुंचे, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जबलपुर, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

मंगलवार को मध्यप्रदेश के प्रवास दो दिवसीय पर जबलपुर पहुंचे हैं। वे यहां

मानस भवन में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे

शहीद स्मारक गोल बाजार में शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, त्रिदेव

सम्मेलन को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा संभागीय कार्यालय

रानीताल पहुंच कर जबलपुर संभाग के क्लस्टर प्रभारियों की कोर कमेटी बैठक

में सम्मिलित होंगे।

जेपी नड्डा दिल्ली से विमान द्वारा दोपहर करीब

12 बजे जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचे। यहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह समेत अन्य

पदाधिकारियों ने एयरपोर्ट पर स्वागत कर उनकी अगवानी की। इसके बाद वे मानस

भवन के लिए रवाना हो गए, जहां वे प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

भाजपा

अध्यक्ष नड्डा सम्मेलन के बाद शहडोल भी जाएंगे। वे शहडोल लोकसभा सीट से

पार्टी उम्मीदवार हिमाद्री सिंह के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित

करेंगे। इसके बाद वे शाम को वापस जबलपुर आएंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में

शामिल होंगे। उनका मंगलवार रात्रि विश्राम जबलपुर में होगा और अगले दिन

बुधवार को प्रातः उज्जैन पहुंचेंगे और भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। इसके

बाद वे इंदौर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें