भाजपा ने आपातकाल के सत्याग्रहियों को नमन किया
नई
दिल्ली, । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्वतंत्र भारत के
लोकतांत्रिक इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज आपातकाल की बरसी पर आज
सत्याग्रहियों को नमन किया है।
भाजपा ने एक्स हैंडल पर
सभी का पुण्य स्मरण करते हुए लिखा है, ''भारतीय लोकतंत्र और राजनीति के
सबसे काले अध्याय आपातकाल (25 जून, 1975) का विरोध करने और लोकतांत्रिक
मूल्यों की आस्था को संजोकर रखने वाले सभी सत्याग्रहियों को सादर नमन।''





