मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

बंगाल से बाहर कर दी जाएगी भाजपा : अभिषेक बनर्जी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बंगाल से बाहर कर दी जाएगी भाजपा : अभिषेक बनर्जी

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता चुनाव के बाद सुनिश्चित करेगी कि सांप्रदायिक आधार पर विभाजनकारी राजनीति करने वालों को राज्य से बाहर कर दिया जाए। जादवपुर लोकसभा क्षेत्र के भांगड़ में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि अब तक हुए पांच चरण के चुनाव में बंगाल विरोधी ताकतें हार रही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन ताकतों को आखिरी झटका एक जून को अंतिम चरण के मतदान के बाद लगेगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए तृणमूल महासचिव ने संकल्प लिया, ‘‘हम सुनिश्चित करेंगे कि जो अशांति पैदा करने के लिए सांप्रदायिक और विभाजनकारी राजनीति को बढ़ा दे रहे हैं, उनका पश्चिम बंगाल में कोई राजनीतिक आधार नहीं हो। निरंकुश (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी केंद्र की सत्ता से बेदखल होंगे।’’

भांगड़ से विधायक नौशाद सिद्दीकी का नाम लिए बिना अभिषेक बनर्जी ने भाजपा की आलोचना नहीं करने पर उनकी आलोचना की।

उन्होंने सिद्दीकी पर भाजपा की ‘बी टीम’ होने का आरोप लगाया। तृणमूल नेता ने कहा, ‘‘कल कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 2010 से बंगाल में कई समुदायों को मिल रहे ओबीसी दर्जे को खत्म कर दिया। क्या विधायक ने इसपर प्रतिक्रिया दी?’’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल की पूजनीय धरती पर विभाजनकारी राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। इस राज्य के लोग अनेकता में एकता पर विश्वास करते हैं।’’

उन्होंने दावा किया कि पिछले विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की सत्ता हासिल करने में विफल रहने के बाद भाजपा ने मनरेगा और आवास योजना जैसी कई केंद्रीय योजनाओं की राशि रोक दी। लेकिन तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने 100 दिन के रोजगार कार्यक्रम के तहत नहीं दी गई राशि का भुगतान अपने कोष से किया।

तृणमूल नेता ने गरीब समर्थक होने का दावा करने के बावजूद आवश्यक घरेलू वस्तुओं और जीवन रक्षक दवाओं की बढ़ती कीमतों के प्रति उदासीन रहने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने केंद्र सरकार पर अपनी एजेंसियों का मनमाने ढंग से इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

तृणमूल नेता ने कहा, ‘‘यहां तक कि मेरे परिवार को भी नहीं बख्शा गया।’’ उन्होंने भविष्यवाणी की कि अगली केंद्र सरकार में तृणमूल कांग्रेस अहम भूमिका निभाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें