मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

खरगे की राष्ट्रपति मुर्मु पर टिप्पणी दलित विरोधी मानसिकता का परिचायकः भाजपा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी को अपमानजनक बताया है। भाजपा ने कहा कि यह बयान कांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता का परिचायक है।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि खरगे राष्ट्रपति पद का बार-बार अपमान करते हैं। जो राहुल गांधी संविधान को हाथ में लेकर चलते हैं, उन्हीं के इशारे पर खरगे ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं। आज भारत का हर नागरिक इसकी निंदा कर रहा है।भाटिया ने कहा कि खरगे द्रौपदी मुर्मु को मुर्मा जी बुलाते हैं और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को कोविड कहते हैं। खरगे द्रौपदी मुर्मु जी को भू-माफिया बताते हैं, कहते हैं- ये हमारी जमीन और जंगल छीनने के लिए राष्ट्रपति बनी हैं। राहुल गांधी के इशारे पर खरगे जो आदिवासी एवं दलित विरोधी, महिला विरोधी और संविधान विरोधी बयान दे रहे हैं, उसका पूरा देश विरोध कर रहा है।उन्होंने कहा कि जब कोई कड़ी मेहनत करके देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचता है, तो कांग्रेस नेताओं को जलन होने लगती है। जब अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति को “राष्ट्रपतिनी” कहा तो पत्रकारों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई, लेकिन उन्होंने कोई पछतावा नहीं दिखाया। क्योंकि ये नेता केवल एक ही काम जानते हैं- कांग्रेस आलाकमान के सामने झुकना। उन्हें गरिमा का कोई ख्याल नहीं है, संवैधानिक पदों का कोई सम्मान नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें