मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:57 · नई दिल्ली संस्करण

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- पार्टी का दोहरा चरित्र सबके सामने

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्लीअरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भारतीय जनता

पार्टी लगातार विपक्षी दलों पर हमलावर है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर

हमला बोलते हुए भाजपा ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस का दोहरा चरित्र सभी

के सामने है।

शनिवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी

हुई है और जांच एजेंसियों से उम्मीद करती है कि उसके खिलाफ कोई जांच न हो।

यह बात समझ से परे है और कानून की सीमाओं से बाहर है। कोई भी देश के कानून

से ऊपर नहीं है। भ्रष्टाचार जो भी करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

संबित

पात्रा ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह का विरोधाभास

इन राजनीतिक दलों में पनप रहा है, उसे जनता देख रही है। कांग्रेस के बड़े

नेताओं ने अरविंद केजरीवाल की शराब नीति को जमकर कोसा था। हर नेता और

प्रवक्ता ने अरविंद केजरीवाल को भ्रष्टाचार में डूबा हुआ बताया था।

कांग्रेस ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल ने हजारों करोड़ रुपये रिश्वत के

रूप में लिए हैं। आज वो आईएनडीआई गठबंधन किस प्रकार गिरगिट की तरह बदल रहा

है, यह सब देख रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें