मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा चुनावों में 200 का आंकड़ा भी नहीं कर पाएगी पार:अभय चौटाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फतेहाबाद, इनेलो के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय सिंह चौटाला ने

कहा कि भाजपा ने इस बार 400 पार का नारा दिया है,लेकिन आज देश में जो

हालात है, उसे देखकर साफ है कि इस बार भाजपा 200 के आंकड़े को भी पार नहीं

कर पाएगी। देश की जनता बदलाव के मूड में है और देश ही नहीं हरियाणा में भी

भाजपा का सुपड़ा साफ होगा।

वह रविवार को फतेहाबाद की जाट धर्मशाला

में लोकसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

कार्यकर्ता बैठक को इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने भी संबोधित

किया और लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर डोर टू डोर जाकर भाजपा सरकार

की पोल खोलने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता इनेलो जिला प्रधान

बलविन्द्र कैरों व कार्यकारी जिला प्रधान हरि सिंह डांगरा ने की। बैठक में

पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं और पटका पहनाकर अभय सिंह चौटाला व

रामपाल माजरा का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामस्वरूप रामा,

पूर्व विधायक डॉ. सीताराम ने भी संबोधित किया।

कार्यकर्ताओं को

संबोधित करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा में 25 मई को लोकसभा

चुनाव होने हैं, ऐसे में कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों से

अवगत करवाएं और उन्हें पार्टी के साथ जोड़ें। उन्होंने कहा कि लोकसभा

चुनावों में भाजपा ने जैसे 400 पार का नारा दिया था, हरियाणा में भी उसने

75 पार का नारा दिया था लेकिन हरियाणा की जनता ने उसे 40 सीटों पर समेटते

हुए सत्ता से बाहर कर दिया था लेकिन प्रदेश के कुछ स्वार्थी लोग जो चुनावों

में भाजपा को जमकर कोस रहे थे, सत्ता के लालच में भाजपा की गोद में जा

बैठे और जनता के साथ विश्वासघात किया। प्रोपर्टी आईडी के नाम पर जमकर

भ्रष्टाचार हो रहा है। लोगों को परेशान कर उन्हें लूटा जा रहा है।

सिरसा

लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर को घेरते हुए अभय चौटाला ने कहा कि

ऐसे दल-बदलू नेताओं का जनता से कोई सरोकार नहीं है। पहले वह कांग्रेस में

रहा, फिर कांग्रेस छोडक़र टीएमसी में चला गया, फिर टीएमसी से आम आदमी पार्टी

में चला गया। जब वह भी दाल नहीं गली तो वह भाजपा में शामिल हो गया।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को जनता से कोई सरोकार नहीं है। ऐसे लोग इसलिए

रोज पार्टियां बदलते हैं कि कहीं से उनका दांव लग जाए और वह एमपी, एमएलए बन

जाए।

ऐसे लोगों से हमें सावधान रहना है और यह चुनाव ऐसे नेताओं को

सबक सिखाने का सही मौका है। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने

कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी को मजबूत करें। अपना बूथ और अपने

गांव को मजबूत करे। लोकसभा चुनावों में इनेलो को हर बूथ से जीत हासिल करनी

होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें