मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ , अग्रवाल को बनाया प्रदेश प्रभारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जयपुर, । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने

राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष और सांसद राधा

मोहन दास अग्रवाल को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है।

मुख्यमंत्री

भजनलाल शर्मा ने राठौड़ को बधाई दी है। सोशल मीडिया एक्स पर मुख्यमंत्री

शर्मा ने लिखा- भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा राज्यसभा सांसद

मदन राठौड़ को भाजपा राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर

हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। निसंदेह, आपके ऊर्जावान नेतृत्व व कुशल

मार्गदर्शन में भाजपा 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मूल मंत्र

के साथ प्रदेश में सफ़लता के नवीन मानक स्थापित करेगी। मैं प्रभु श्रीराम

जी से आपके उत्कृष्ट कार्यकाल हेतु मंगलमय कामना करता हूँ।

पाली

जिले के रायपुर में जन्में मदन राठौड़ बेहर सरल और मिलनसार है।

कार्यकर्ताओं में उनकी पकड़ है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं।

राजस्थान विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है। राठौड़ ओबीसी वर्ग से आते

हैं। वे सुमेरपुर विधानसभा सीट से वर्ष 2003 से 2008 और वर्ष 2013 से 2018

तक विधायक रह चुके हैं। पिछली भाजपा सरकार में वे सरकारी उप मुख्य सचेतक

बनाए गए थे। भाजपा संगठन में काम करने का राठौड़ को लंबा अनुभव है। वे चार

बार भाजपा के पाली जिलाध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। विधान सभा चुनाव में

पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था, बाद में राज्यसभा सांसद बनाया गया।

उल्लेखनीय

है कि गुरुवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने अपने पद से त्यागपत्र

की पेशकश की थी। पिछले चार दिन से जोशी दिल्ली में थे। वे केंद्रीय

गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले भी थे। जोशी

ने त्यागपत्र की एक बार पहले भी लोकसभा चुनावों के परिणाम आते ही पेशकश कर

दी थी। जोशी विधानसभा चुनावों के परिणामों (दिसंबर-2023) में राजस्थान में

भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही पद छोड़ना चाहते थे। उन्हें पार्टी

आलाकमान ने पद पर बने रहने को कहा था। उनके नेतृत्व में पार्टी की सरकार बन

गई थी, वे किसी नए नेता को कमान सौंपना चाहते थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें