मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से की शिष्टाचार भेंट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद नितिन नबीन लगातार वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन ले रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को उन्होंने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात उपराष्ट्रपति के आवास पर हुई, जहां दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। मुलाकात के दौरान राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर भी चर्चा हुई।

इस मुलाकात को लेकर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की गईं।

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी इस मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कीं। उन्होंने लिखा, ''उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के आवास पर शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्राप्त कीं।''

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले, बुधवार को भी भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की थी।

इस दौरान उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति से शुभकामनाएं और मार्गदर्शन प्राप्त किया। रामनाथ कोविंद ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और संगठनात्मक कार्यों में संतुलन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी।

इसी दिन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कई अहम नेताओं से भी मुलाकात की थी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आत्मीय भेंट की और उनसे शुभकामनाएं प्राप्त कीं। इस दौरान संगठन और जनसेवा से जुड़े विषयों पर बातचीत हुई। शिवराज सिंह चौहान ने नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और आगे के कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।

वहीं, नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से भी भेंट की थी। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद यह मुलाकात उनके लिए खास रही। नितिन नबीन ने बताया कि नड्डा से उन्हें हमेशा संगठनात्मक कार्यों के निर्वहन में दिशा और प्रेरणा मिलती रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें