मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

भारतीय सेना का हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों बहुत स्ट्रांगः नड्डा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि भारतीय सेना का हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों बहुत स्ट्रांग (मजबूत) है।यहां भाजपा मुख्यालय में 23वें कारगिल विजय दिवस समारोह को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि करीब 60 दिन से ज्यादा कारगिल की लड़ाई लड़ी गई थी। 527 हमारे वीर जवान लड़ाई में शहीद हुए थे। लड़ाई में करीब 2 लाख सैनिकों ने हिस्सा लिया था। पाकिस्तान को सरहदों पर घेरते हुए हमने इस लड़ाई में विजय प्राप्त की। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का हार्डवेयर भी बड़ा स्ट्रांग है और सॉफ्टवेयर भी बहुत स्ट्रांग है। हम वीरता में भी कम नहीं हैं और स्किल्स में भी कम नहीं हैं। भारतीय सेना की स्ट्रेंथ का मुकाबला कोई नहीं कर सकता है।नड्डा ने आगे कहा कि मोदी सरकार के 8 वर्षों में 36 राफेल फाइटर जेट भारतीय सेना में शामिल हुए हैं। 28 अपाचे हेलीकॉप्टर, 15 चिनूक हेलीकॉप्टर, एयर मिसाइल, 145 अल्ट्रा लाइट होवित्जर्स, 100 वज्र आर्टिलरी गन, 1.83 लाख बुलेट प्रूफ जैकेट भारतीय सेना को आधुनिक और मजबूत बना रही हैं। उन्होंने कहा कि उरी की घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि अब भारत चुप नहीं बैठेगा। उसके कुछ ही दिन बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई और पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया गया। लेकिन कुछ लोगों ने सेना से इसका भी सर्टिफिकेट मांगा था।भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि नेशनल वॉर मेमोरियल बनाने की बात 1960 में शुरु हुई थी। वर्षों बाद 2006 में यूपीए सरकार ने इस पर कमेटी बनाई। लेकिन 2014 तक ये इसका डिजायन तक नहीं बना पाए । 2014 में मोदी सरकार ने फिर से इस पर काम शुरु किया। 2019 में दिल्ली में नेशनल वॉर मेमोरियल बनकर तैयार हुआ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें