मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा सांसदों ने शीतकालीन सत्र के बीच राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर कटाक्ष किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भाजपा सांसदों ने शीतकालीन सत्र के बीच राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर कटाक्ष किया

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने एसआईआर पर विपक्ष के आरोपों और शीतकालीन सत्र के बीच राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर प्रतिक्रिया दी है। भाजपा सांसद कंगना रनौत ने निशाना साधते हुए कहा कि वे इस तरह के व्यक्ति पर कमेंट नहीं करना चाहती हैं।

सांसद कंगना रनौत ने संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैं उनकी (राहुल गांधी) यात्रा का हिसाब नहीं रखती, न ही उनके बारे में कोई खबर पढ़ती हूं। लेकिन यह सबको साफ है कि उनकी पार्टी क्यों सिमट गई है। मैं इस तरह के व्यक्ति पर कमेंट नहीं करना चाहती, क्योंकि आप जानते हैं कि उस इंसान में कोई दम नहीं है।

भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "राहुल गांधी बीच चुनाव में विदेश चले जाते हैं। लगता है कि विदेश ही राहुल गांधी का वास्तविक घर है। उनका भारत की माटी से जुड़ाव नहीं है। वह न देश की भावना को समझते हैं और न दर्द को समझते हैं। सस्ती लोकप्रियता के लिए वह बीच-बीच में विदेश यात्रा करते रहते हैं। हालांकि, इस बार बात को देश की जनता समझती है।"

संजय जायसवाल ने कहा, "राहुल गांधी ने एसआईआर के मुद्दे पर पहले सदन को चलने नहीं दिया।

सदन में उन्होंने एक शब्द नहीं बोला कि वह एसआईआर में क्या सुधार चाहते हैं। जो उन्होंने बोला, वो खुद उन्हें समझ नहीं आया होगा। मंगलवार को सदन में गलती से टीशर्ट की जगह कुर्ता पहनकर आ गए, तो पूरा भाषण कुर्ता ही दिया।"

भाजपा सांसद ने आगे कहा, "देश की जनता और लोकसभा में बैठे नेताओं को समझ नहीं आया है कि वह (राहुल गांधी) चुनाव प्रक्रिया को लेकर क्या सुधार चाहते हैं।

उन्होंने इस पर एक भी शब्द नहीं बोला। वह सदन में मंगलवार को सदन में आए और चेहरा दिखाया। उन्होंने समझ आ चुका है कि कांग्रेस समाप्ति की ओर है। राहुल के लिए देश में कुछ नहीं रखा है।"

एसआईआर के विषय पर दामोदर दास अग्रवाल ने कहा कि एसआईआर को देश की जनता ने स्वीकार किया है। इसका ताजा उदाहरण बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम हैं।

उन्होंने कहा, "यह समझ नहीं आता है कि एसआईआर को लेकर आपत्ति क्या है? क्या मृतकों के नाम सूची में रहने चाहिए, क्या एक व्यक्ति को एक से अधिक जगह वोट डालने का अधिकार मिलना चाहिए, क्या गैर-भारतीय नागरिकों के पास भी मतदान का अधिकार होना चाहिए? समझ से बाहर है कि एसआईआर प्रक्रिया में सहयोग की बजाय विपक्ष के नेता चिल्ला क्यों रहे हैं?"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें