मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में बुलडोजर एक्शन पर भाजपा सांसद बोले- अतिक्रमण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में बुलडोजर एक्शन पर भाजपा सांसद बोले- अतिक्रमण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा

नई दिल्ली। दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में बुधवार सुबह अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई पथराव की घटना पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेताओं ने कहा कि दिल्ली में कतई भी अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, लेकिन किसी भी हालत में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एमसीडी या डीडीए की ओर से जो भी कार्रवाई जरूरी है, वह की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कतई भी अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा, इसके लिए हर संभव कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर की गई है। उन्होंने कहा, "मैं पुरानी दिल्ली का रहने वाला हूं और यहां के लोग शांति पसंद हैं।

अतिक्रमण हटाने का काम पूरी तरह से कानून के तहत और हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार किया गया। एजेंसियों ने हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले पर नजर रख रही है।"

वहीं, इस मामले पर दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि चाहे वह हाईकोर्ट का आदेश हो या सुप्रीम कोर्ट का, इसे लागू करना पुलिस और सरकार का कर्तव्य है। उन्होंने कहा, "हाई कोर्ट के आदेशों का पालन किया जा रहा है।

लेकिन जो लोग ऐसी (पत्थरबाजी) हरकतें कर रहे हैं, वे गलत हैं। पुलिस को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।"

मंत्री आशीष सूद ने कहा कि फैज-ए-इलाही मस्जिद अपनी तय जगह पर है। जो कार्रवाई हो रही है, वह मस्जिद के आसपास के अवैध अतिक्रमण के खिलाफ हो रही है। मस्जिद पर कोई असर नहीं पड़ा है।

प्रशासन पूरी तरह अलर्ट और तैयार है।

बता दें कि बुधवार सुबह दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ एमसीडी ने कार्रवाई की। हालांकि, कुछ लोगों ने बुलडोजर एक्शन का विरोध करते हुए पथराव किया, जिसके बाद पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा। इस मामले में फिलहाल 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें