मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा सांसद खगेन मुर्मू को 'वाई श्रेणी' की सुरक्षा मिली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाजपा सांसद खगेन मुर्मू को 'वाई श्रेणी' की सुरक्षा मिली

सिलीगुड़ी। जलपाईगुड़ी जिले के नागराकाटा में हुए हमले के बाद मालदा उत्तर से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब से सांसद को 'वाई श्रेणी' की सुरक्षा दी जाएगी। इस संबंध में शुक्रवार को सीआईएसएफ को निर्देश प्राप्त हुआ। इसके बाद शनिवार को चार और जवान अस्पताल पहुंचे। अब से खगेन जहां भी जाएंगे उनके साथ कुल छह अर्धसैनिक बल के जवान रहेंगे। इससे पहले सांसद की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी केवल दो सीआईएसएफ जवानों के पास थी।उल्लेखनीय है कि सोमवार को बाढ़ प्रभावित नागराकाटा के विभिन्न गांवों का दौरा करते समय मालदा उत्तर से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष पर हमला हुआ था। खगेन के चेहरे पर चोटें आई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया है कि सांसद की बाई आंख के नीचे की हड्डी टूट गई है। उन्हें छह हफ़्ते आराम करने की सलाह दी गई है।इस बीच, सांसद पर हुए हमले के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने राज्य के पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है। तृणमूल ने दावा किया था कि ग्रामीणों ने गुस्से में आकर उनके साथ मारपीट किया था। लेकिन बाद में पुलिस ने हमले के सिलसिले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बीच सांसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें