मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

मोहन भागवत के 'जेन-जी' बयान पर भाजपा सांसद का पलटवार, बोले- छात्र विपक्ष के बहकावे में नहीं आएंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मोहन भागवत के 'जेन-जी' बयान पर भाजपा सांसद का पलटवार, बोले- छात्र विपक्ष के बहकावे में नहीं आएंगे

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत द्वारा 'जेन-जी' और छात्रों को लेकर दिए गए बयान का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने समर्थन किया है। सांसदों का कहना है कि छात्र विपक्ष के बहकावे में नहीं आने वाले है। देश का युवा भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है।

भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि देश का युवा भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है और सरकार उसकी आकांक्षाओं तथा समस्याओं को समझते हुए संवाद की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने छात्रों के विरोध-प्रदर्शनों को लेकर विपक्ष की राजनीति पर भी निशाना साधा है।

भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि वह मोहन भागवत की बात से पूरी तरह सहमत हैं। वह पिछले 18 वर्षों से 'जागृति यात्रा' का आयोजन कर रहे हैं, जिसके तहत हर साल 500 युवाओं के साथ ट्रेन से करीब 8,000 किलोमीटर की यात्रा करते हैं। इस अनुभव के आधार पर उन्होंने कहा कि देश के युवाओं की सोच और आकांक्षाओं को समझने के लिए भागवत का दृष्टिकोण बिल्कुल सही है।

हथकरघा को बढ़ावा देने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का समर्थन करते हुए शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि वह स्वयं हमेशा पारंपरिक धोती-कुर्ता पहनते हैं। 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान अमेरिका यात्रा पर भी उन्होंने व्हाइट हाउस में धोती-कुर्ता पहनकर भारतीय परंपरा का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने सभी नागरिकों से हथकरघा उत्पादों को अपनाने और स्थानीय बुनकरों का समर्थन करने की अपील की।

छात्रों के विरोध-प्रदर्शनों के मुद्दे पर त्रिपाठी ने कहा कि सरकार का दृष्टिकोण स्पष्ट है कि युवाओं की शिकायतों और आकांक्षाओं को बातचीत के माध्यम से समझा जाना चाहिए।

सरकार को छात्रों से कोई समस्या नहीं है, बल्कि आपत्ति उन विपक्षी दलों से है जो छात्र आंदोलनों का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश करते हैं। ऐसे मुद्दों पर संसद में गंभीर चर्चा होनी चाहिए।

भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल ने भी कहा कि देश का युवा देशद्रोही नहीं है, बल्कि वही देश का भविष्य है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार छात्रों से संवाद करते रहे हैं और 'परीक्षा पे चर्चा' तथा 'मन की बात' जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं के शोध, नवाचार और साहस को प्रोत्साहित करते रहे हैं।

दामोदर अग्रवाल ने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलनों के दौरान कुछ विपक्षी दलों ने राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास किया।

उन्होंने रांची में प्रदर्शन कर रहे जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों से राहुल गांधी की मुलाकात पर सवाल उठाते हुए पूछा कि यदि वह छात्रों के साथ थे तो पहले दिन से उनके बीच क्यों नहीं पहुंचे और परीक्षा रद्द करने की मांग का समर्थन क्यों नहीं किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें