मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

रामलीला में मंदोदरी की भूमिका पर बवाल, भाजपा विधायक रविंद्र नेगी ने किया पूनम पांडे को सपोर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रामलीला में मंदोदरी की भूमिका पर बवाल, भाजपा विधायक रविंद्र नेगी ने किया पूनम पांडे को सपोर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली में आयोजित होने वाली लवकुश रामलीला में अभिनेत्री पूनम पांडे के मंदोदरी की भूमिका निभाने की घोषणा के बाद विवाद खड़ा हो गया है। कुछ लोग इस निर्णय पर विरोध जता रहे हैं। वहीं भाजपा विधायक रविंद्र सिंह नेगी ने पूनम पांडे का समर्थन किया है। नेगी ने कहा कि यदि पूनम पांडे मंदोदरी की भूमिका निभाती हैं तो किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

आईएएनएस से बातचीत में रविंद्र सिंह नेगी ने कहा कि अभिनेता और अभिनेत्रियां अपना किरदार निभाते हैं। उनका असली काम अभिनय करना है। अगर कोई कलाकार किसी विशेष किरदार को निभा रहा है तो मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई दिक्कत है।

लाल किला मैदान में आयोजित लव कुश रामलीला का भव्य मंचन 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होगा और 2 अक्टूबर को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।

नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर भाजपा विधायक रविंद्र सिंह नेगी ने मांस व्यापारियों से अपील की है कि मंदिरों के आसपास खुली मांस की दुकानें बंद रखें। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार आने से लोगों की अपेक्षाएं बढ़ गई हैं और सनातन धर्म मानने के नाते यह हमारा कर्तव्य है कि पर्व के दौरान धार्मिक भावनाओं का सम्मान हो।

नेगी ने बताया कि नवरात्रि के दौरान मंदिर के 100 मीटर के दायरे में मीट की दुकानें न खोली जाएं।

उन्होंने कहा, 'जब मैं विधायक नहीं था और निगम पार्षद था, तब भी मैंने लोगों से अपील की थी और सबने सहयोग किया था। यह सनातन धर्म का एक प्रमुख पर्व है। इस बार भी मैंने व्यापारियों से आग्रह किया है और आगे भी करता रहूंगा।

पिछले वर्षों की तरह इस बार भी नवरात्रि पर मीट दुकानों को बंद करने की मांग तेज हो गई है।

भाजपा के कई अन्य विधायकों ने भी इसी तरह की अपील की है।

भाजपा विधायक ने कहा, "मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं। नवरात्रि केवल पर्व नहीं, हमारी आस्था और सनातन संस्कृति का प्रतीक है। इस पवित्र समय में मां भगवती की साधना में विघ्न न आए, यह हम सबका दायित्व है। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए मांस की दुकानों का बंद रहना संस्कृति संवर्द्धन और आस्था-रक्षा का संकल्प है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें