मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर पद के लिए भाजपा विधायक रथींद्र बोस को किया गया नामित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर पद के लिए भाजपा विधायक रथींद्र बोस को किया गया नामित

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की 18वीं विधानसभा में स्पीकर पद के लिए भाजपा से विधायक रथींद्र बोस को उम्मीदवार के तौर पर नामित किया गया है।

सीएम सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को एक्स पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया कि कूच बिहार दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रथींद्र बोस को 18वीं पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए हमारे उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है। मुझे आशा है कि उनकी उम्मीदवारी का सभी द्वारा समर्थन किया जाएगा और वे सर्वसम्मति से निर्वाचित होंगे।

कूच बिहार दक्षिण सीट से भाजपा के उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी। भाजपा के रथींद्र बोस ने टीएमसी उम्मीदवार अविजित दे भौमिक को पटखनी दी और 23,284 वोटों से जीत हासिल की। भाजपा को 108,482 वोट मिले, तो वहीं टीएमसी उम्मीदवार को 85,198 वोट मिले थे।इस सीट पर वोटों कि गिनती 23 रांउंड तक चली। कभी टीएमसी को तो कभी भाजपा के उम्मीदवार आगे जाते दिखे। हालांकि, एक बार भाजपा उम्मीदवार ने बढ़त बनाई तो जीत सुनिश्चित की।

दो चरणों में 293 विधानसभा सीटों के लिए मतदान कराया गया।

4 मई को परिणाम घोषित किए गए। भाजपा ने बंगाल में बंपर जीत हासिल करते हुए 207 सीटें अपनी झोली में डालीं। इसी के साथ ही भाजपा ने पहली बार बंगाल में सरकार बनाने का रास्ता तय किया।

वहीं, टीएमसी जो बीते 15 साल से सत्ता में काबिज थी, उन्हें उन सीटों पर भी नुकसान झेलना पड़ा, जहां कभी दबदबा था। टीएमसी को 80 सीटों पर संतोष करना पड़ा। वहीं, कांग्रेस का इस चुनाव में भी बुरा हाल हुआ। 2 सीटों पर कांग्रेस सिमट गई। जबकि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी से गठबंधन न कर, अकेले चुनाव में जाने का ऐलान किया था।

जनता ने कांग्रेस के उम्मीदवारों पर भरोसा नहीं जताया।

हाल ही में कोलकाता के ग्राउंड में भव्य शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा की पहली बार सरकार बनी। सुवेंदु अधिकारी भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने। इस दौरान पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें