मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा विधायक रथिंद्र बोस चुने गए विधानसभा अध्यक्ष, सीएम सुवेंदु अधिकारी ने दी बधाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भाजपा विधायक रथिंद्र बोस चुने गए विधानसभा अध्यक्ष, सीएम सुवेंदु अधिकारी ने दी बधाई

कोलकाता। भाजपा विधायक रथिंद्र बोस शुक्रवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा के नए अध्यक्ष चुने गए। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी उन्हें सदन में उनकी कुर्सी तक ले जाकर बैठाया और सभी नवनिर्वाचित विधायकों को बधाई दी।

कोलकाता में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को बधाई देते हुए कहा कि यह विधानसभा राज्य के लोकतांत्रिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय साबित होगी। सरकार और विपक्ष दोनों को मिलकर जनता के हित में काम करना चाहिए। इसके साथ ही विधानसभा की गरिमा बनाए रखने की जरूरत है।

अभिषेक बनर्जी की नई सरकार को लेकर की गई टिप्पणियों पर भाजपा विधायक तरुणज्योति तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से वोट देकर सरकार चुनी है और भाजपा राज्य के लोगों के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

वहीं, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कलकत्ता हाईकोर्ट में पेश होने के मुद्दे पर भाजपा विधायक मौमिता बिस्वास मिश्रा ने सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि उनका लाइसेंस और संबंधित प्रमाणपत्र वैध हैं या नहीं। भाजपा ने इस मामले को गंभीर बताते हुए पारदर्शिता की मांग की है।

इसके साथ ही राज्य की राजनीति में सबसे बड़ा विवाद उस समय सामने आया जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई पर भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

भाजपा विधायक देबाशीष धर ने कहा कि यह कार्रवाई पहले ही हो जानी चाहिए थी और राज्य में लंबे समय से भ्रष्टाचार तथा माफिया तंत्र सक्रिय रहा है।

भाजपा विधायक बंकिम चंद्र घोष ने भी कहा कि प्रशासनिक पदों का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उनके अनुसार, जिन्होंने गलत कार्य किए हैं, उन्हें कानून के तहत सज़ा मिलनी चाहिए।

इसी मामले पर भाजपा विधायक इंद्रनील खान ने आरोप लगाया कि राज्य में कई वर्षों से राशन और भर्ती घोटालों जैसे मामलों में भ्रष्टाचार हुआ है। गरीबों और युवाओं के अधिकारों का हनन हुआ है तथा दोषियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत दंड मिलना चाहिए।

हालांकि, तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुणाल घोष ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम जनता पर भारी बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियां अपनी जगह हैं लेकिन सरकार के पास इससे निपटने के लिए ठोस योजना होनी चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें