मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा ने कल्लाकुरिची अवैध शराब त्रासदी पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रतिनिधिमंडल ने

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची अवैध शराब त्रासदी मुद्दे के संबंध में राष्ट्रीय

अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई

करने की मांग की।

शुक्रवार को भाजपा नेता अनिल एंटनी, अरविंद मेनन

और सांसद जीके वासन ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर

मकवाना से मुलाकात की और कल्लाकुरिची (तमिलनाडु) अवैध शराब त्रासदी के

संबंध में उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

मुलाकात के बाद भाजपा नेता अनिल

एंटनी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि तमिलनाडु में जहरीली शराब के सेवन

से लगभग 66 लोगों की मौत हो गई है और 150 से अधिक लोगों को अस्पताल में

भर्ती कराया गया है। तमिलनाडु में जहरीली शराब के सेवन से मरने वालों में

से ज्यादातर अनुसूचित जाति समुदाय से हैं। उनमें से अधिकांश दैनिक

वेतनभोगी हैं। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इस तरह

के हादसे कई बार होते रहे हैं लेकिन तमिलनाडु सरकार इस पर मौन है। अवैध

शराब त्रासदी तमिलनाडु सरकार और शराब माफिया के बीच एक अपवित्र सांठगांठ

के कारण हो रहा है।

अनिल एंटनी ने आरोप लगाया इस घटना के बाद भी

राज्य सरकार अपराधियों को बचाने की कोशिश कर रही है। इसलिए आयोग से शिकायत

की गई है। आयोग के अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि वे पर्याप्त कदम उठाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें