मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

जेपी नड्डा आज दिल्ली भाजपा की चुनावी तैयारियों का लेंगे जायजा, कल होगी सीईसी की बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जेपी नड्डा आज दिल्ली भाजपा की चुनावी तैयारियों का लेंगे जायजा, कल होगी सीईसी की बैठक

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को दिल्ली चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे। आज दोपहर साढ़े बारह बजे दिल्ली भाजपा की अहम बैठक होने जा रही है। भाजपा अध्यक्ष चुनाव समिति और अन्य चुनाव समितियों के साथ बैठक कर प्रचार की दिशा की समीक्षा करेंगे। सूत्रों के अनुसार इस अहम बैठक के बाद शुक्रवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है जिसमें दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाकी उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे। पार्टी की तरफ से कल ही उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी की जा सकती है।दिल्ली भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष चुनाव समिति और अन्य चुनाव समितियों के साथ बैठक कर अब तक के प्रचार की दिशा और जमीनी स्तर की प्रतिक्रिया की समीक्षा करेंगे।भाजपा ने अब तक 70 निर्वाचन क्षेत्रों में से 29 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी नेताओं के मुताबिक शेष 41 सीटों के लिए टिकटों की घोषणा इस सप्ताहांत तक होने की संभावना है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन करने की अंतिम तारीख 17 जनवरी है।उल्लेखनीय है कि 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव 5 फरवरी को होंगे। मतगणना 8 फरवरी को होगी। आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों के लिए अपने उम्मीदवार उतार दिए है। भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी की है जिसमें 29 उम्मीदवारों की घोषणा की है। कांग्रेस ने भी अभी तक कई सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए है। माना जा रहा है कि नॉमिनेशन की प्रक्रिया 14 जनवरी के बाद से जोर पकड़ेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें