मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

वाराणसी : 21 मई को नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम में आयेंगे प्रधानमंत्री मोदी, देंगे जीत का मंत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

वाराणसी भाजपा महिला मोर्चा ने नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम को सफल

बनाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। 21 मई को सम्पूर्णानंद संस्कृत

विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों पर भाजपा के

राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल भी नजर जमाए हुए है। महिला मोर्चा के

पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ाने के साथ कार्यक्रम में भी पूरा सहयोग दे रहे

हैं।

महमूरगंज स्थित वाराणसी लोकसभा के केंद्रीय चुनाव

कार्यालय पर आयोजित महिला मोर्चा की प्रदेश,क्षेत्र, जिला महानगर,मंडल की

पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा महिला पार्षदों की बैठक में सुनील बंसल

ने तैयारियों की जानकारी लेने के बाद कहा कि बहनें पूरी निष्ठा के साथ नारी

शक्ति संवाद को सफल बनाने में जुट जाएं।

उन्होंने कहा कि

4 जून को चुनाव परिणाम आने के पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बड़ी

जीत में देश की आधी आबादी अर्थात मातृशक्ति की बड़ी भूमिका की और उनके बड़े

योगदान की चहुंओर चर्चा हो, इस दृष्टि से कार्य करें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दस वर्षो के कार्यकाल

में नारी सशक्तिकरण और मातृशक्ति के सम्मान के लिए अनेकों कार्य किए। इसलिए

पीएम मोदी की इच्छा के अनुरूप आयोजित नारी शक्ति संवाद को सफल बनाने के

लिए सभी माताएं बहनें अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराते हुए प्रत्येक वर्ग की

बहनों से संपर्क करें और उन्हें पीएम मोदी के कार्यक्रम में आने के लिए

आमंत्रित करें। नारी शक्ति संवाद को सफल बनाने के लिए पांच कार्य करने है।

पहला कार्य आप सभी महिला कार्यकर्ता सम्मेलन के पूर्व उन सभी माताओं बहनों

की लिस्ट बनाएं जो पहले बीजेपी से जुड़ी थीं और सक्रिय थी। लिस्ट के अनुसार

पूर्व की उन सभी महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से सम्पर्क एवं संवाद

के माध्यम से सक्रिय करते हुए पीएम मोदी के नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम में

आने का निमंत्रण दें और जिम्मेदारी सौंपे।

उन्होंने बताया

कि दूसरा कार्य हर बूथ पर दस महिलाओं की एक टीम तैयार करें और इस बात का

विशेष ध्यान रखें कि वाराणसी लोकसभा की कुल 1909 बूथों में से कम से कम

1800 बूथों की महिलाओं की टीम पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल हों। तीसरा

कार्य यह है कि विभिन्न सामाजिक संस्थाओं सहित भजन मंडली, कमल सखी ग्रुप

अर्थात उन सभी माताओं बहनों को पीएम मोदी के कार्यक्रम में आने के लिए

आमंत्रित करें जो सामाजिक रूप से सक्रिय हों। चौथा कार्य यह है कि सरकारी

नौकरी से जुड़ी बहनों से संपर्क करते हुए डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, अधिवक्ता,

अध्यापिका जैसी प्रोफेशनल्स को भी जोड़े और उन्हें पीएम मोदी के कार्यक्रम

में आने के लिए आमंत्रित करें। पांचवां कार्य यह है कि नारी शक्ति संवाद

कार्यक्रम में हर वर्ग की महिलाओं की भागीदारी अधिक से अधिक संख्या में हो

इसका विशेष ध्यान रखना है।

इनकी रही उपस्थिति

बैठक

में लोकसभा प्रभारी सतीश द्विवेदी, प्रदेश मंत्री द्वय अर्चना मिश्रा एवं

मीना चौबे, क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नम्रता चौरसिया, जिला पंचायत

अध्यक्ष पूनम मौर्या, महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा कुसुम सिंह पटेल,

जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा विनिता सिंह, निर्मला सिंह पटेल, पूर्व महापौर

मृदुला जायसवाल, रनिका जायसवाल, रेखा चौहान,रचना अग्रवाल,आशा गुप्ता,

अपराजिता सोनकर, पूजा दीक्षित, गीता शास्त्री, साधना वेदांती आदि की

उपस्थिति रही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें