मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी के बयान पर भड़के भाजपा नेता, महंत राजूदास ने भी बोला हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राहुल गांधी के बयान पर भड़के भाजपा नेता, महंत राजूदास ने भी बोला हमला

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और आरएसएस को लेकर दिए गए बयान पर सियासत तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने उनके बयान की कड़ी निंदा करते हुए राहुल गांधी पर तीखा पलटवार किया है। इस बीच भाजपा सांसद मनोज तिवारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला और अयोध्या के महंत राजू दास ने राहुल गांधी के बयान को लेकर प्रतिक्रिया दी और उन पर गंभीर आरोप लगाए।

आईएएनएस से बातचीत में मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी ने ठान लिया है कि वह खुद तो डूबेंगे और कांग्रेस को भी ले डूबेंगे। राहुल गांधी इतनी हार झेल चुके हैं कि वह इस देश के विरोधियों के साथ मिल रहे हैं। मैं इसकी निंदा करता हूं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अगर कोई 20 साल सिखाए तो भी वह नरेंद्र मोदी नहीं बन पाएंगे।

राहुल गांधी सूरज पर थूकने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी अंबेडकर के अपमान की बात करते हैं, लेकिन इनकी पार्टी की सरकार ने उनके अंतिम क्रिया के लिए दिल्ली में जगह नहीं दी और प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में अंबेडकर मेमोरियल तक बनवा दिया।

उन्होंने कहा कि देश के लोग अंबेडकर के बारे में पढ़ें तो पता चलेगा कि किस तरह कांग्रेस ने उनका अपमान किया है। कांग्रेस को भाजपा ने हराया है। वह लूटने का काम करते हैं और हम लोगों के हित में काम करते हैं। कांग्रेस खत्म हो रही है और अब वह संविधान की बात कहकर लोगों को भड़का रहे हैं। संविधान प्रधानमंत्री को अपशब्द कहना नहीं सिखाता है।

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री इटली गए और ट्रेड की डील कर ली। पीएम मोदी इटली की पीएम मेलोनी को ‘मेलोडी’ खिला रहे हैं तो राहुल गांधी को परेशानी क्यों हो रही है? इटली में उन्हें कोई पूछने वाला नहीं है। डिप्रेशन में भारत का युवा नहीं बल्कि, राहुल गांधी हैं।

अयोध्या के महंत राजू दास ने कहा कि राहुल गांधी में चाल, चरित्र, आस्था और विश्वास ही नहीं है। उन्हें देश को लेकर कोई चिंता नहीं है। वह प्रधानमंत्री, गृह मंत्री पर विवादित टिप्पणी कर रहे हैं।

आतंकियों के लिए रात को कोर्ट खुलवाने वाले प्रधानमंत्री को अपशब्द कह रहे हैं। अगर वह प्रधानमंत्री को अपशब्द कह रहे हैं तो देश के 140 करोड़ देशवासियों को अपशब्द कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को आंखें खोल लेनी चाहिए, वरना बचे दो-चार सांसद भी खत्म हो जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें