मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा नेता की दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिला मुख्यालय बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में बुधवार को दिन दहाड़े अपराधियों ने भाजपा नेता सतीश सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है, इस तस्वीर के माध्यम से पुलिस अपराधियों के धरपकड़ के लिए सघन छापमारी अभियान चला रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के छठ तालाब के निकट मोटरसाईकिल सवार दो अपराधियों ने भाजपा नेता सतीश सिंह को गोली मार दी और मौके से भाग निकले। आनन-फानन में घायल भाजपा नेता को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने पीएमसीएच में भर्ती कराया,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सतीश सिंह केंदुआ मंडल के भाजपा पदाधिकारी भी थे और भाजपा धनबाद विधायक के राज सिन्हा के काफी करीबी माने जाते थे। घटना की सूचना मिलते ही विधायक राज सिन्हा भी अस्पातल पहुंचे। राज सिन्हा ने गिरती विधि-व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा।उन्होंने कहा है कि वर्तमान सरकार में विधि-व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है और अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को करीब तीन बजे भाजपा केंदुआ मंडल के उपाध्यक्ष सतीश सिंह एक बोलेरों से मटकुरिया मुख्य सड़क पर उतरे थे। यहां से वे पैदल मोबाइल फोन पर बात करते हुए विकास नगर की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पहुंचे। बाइक रुकते ही पीछे बैठा युवक मोटरसाइकिल से उतर गया और सतीश के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही सतीश जमीन पर गिर गए और काफी खून निकलने लगा। इस बीच बाइक सवार दोनों युवक विकास नगर के रास्ते फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग वहां पहुंच गए और सतीश को पीएमसीएच ले जाया गया। पीएमसीएच में मृत घोषित कर दिया गया। सतीश को सिर्फ एक गोली सिर में लगी है। विकास नगर मुख्य सड़क पर जहां घटना हुई है, वहां सामने के मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। इस कैमरा में दोनों अपराधियों की तस्वीर कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक युवक काले रंग की मोटरसाइकिल पर बैठा है, जबकि दूसरा जो सफेद र्शट, काली टोपी और मुंह पर सफेद कपड़ा बांधे हुए है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें