मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:06 · नई दिल्ली संस्करण

अमित शाह की आज जम्मू-कश्मीर में पांच जगह जनसभा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, स्टार प्रचारक, केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर के पांच विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे। सुबह साढ़े 10 बजे वह इसकी शुरुआत मेंढर विधानसभा क्षेत्र से करेंगे। सबसे आखिर में वह अखनूर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से रूबरू होंगे। भारतीय जनता पार्टी ने एक्स हैंडल पर केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह के आज के कार्यक्रम को साझा किया है।भाजपा के एक्स हैंडल पर उपलब्ध विवरण में बताया गया है कि शाह आज सुबह 10ः30 बजे मेंढर के आर्मी ग्राउंड में पार्टी की जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो सुरनकोट विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए पहुंचेंगे। यहां वो दोपहर 12 बजे सुरनकोट स्टेडियम में जनता से रूबरू होंगे। शाह दोपहर सवा एक बजे थनामंडी विधानसभा क्षेत्र में होंगे। डिग्री कालेज थनामंडी में उनकी जनसभा होगी। स्टार प्रचारक शाह राजौरी विधानसभा क्षेत्र में सवा दो बजे मतदाताओं से विभाजनकारी ताकतों को चुनाव में हराने की अपील करेंगे। न्यू बस स्टैंड राजौरी में उनकी जनसभा होगी। केंद्रीय गृहमंत्री शाह सबसे आखिर में अपराह्न साढ़े तीन बजे अखनूर के बदरल ग्राउंड में भाजपा की जनसभा में केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों से अवगत कराएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें