मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात झा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल,। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा

की तबीयत अचानक बिगड़ने पर शनिवार को उन्हें भोपाल से एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले

जाया गया है। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

बताया

जा रहा है कि न्यूरोलॉजिकल परेशानियों के चलते उन्हें दो दिन पहले भोपाल

के बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने

शनिवार सुबह पार्टी के प्रदेश महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ बंसल अस्पताल

पहुंचकर उनका हालचाल जाना। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी

अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से झा के स्वास्थ्य के संबंध में चर्चा की।

भाजपा

नेता प्रभात झा के बेटे अयत्न झा ने बताया कि उन्हें आज सुबह करीब 11 बजे

भोपाल से दिल्ली के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए भेजा गया है। उन्हें

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। उनके सभी ऑर्गन्स

अच्छे से काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स भी ठीक हैं लेकिन रात में दिमागी बुखार

आया था, इसी वजह से एहतियात के तौर पर उन्हें मेदांता शिफ्ट किया है। उनका

रूटीन इलाज भी मेदांता में ही चलता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें