मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा नेता एवं केंद्रीयमंत्री शाह आज उत्तर प्रदेश के तीन जिलों में करेंगे चुनाव प्रचार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता,

केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे

पर रहेंगे। शाह इस बार के आम चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 400

पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार कर दिन-रात एक कर रहे हैं।

भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय गृह व सहकारितामंत्री अमित शाह

के आज के चुनाव दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है।

भाजपा

के एक्स हैंडल के अनुसार, पार्टी नेता अमित शाह का उत्तर प्रदेश दौरा आज

बरेली से शुरू होगा। शाह दोपहर 12ः30 बजे रामलीला मैदान में भाजपा की विशाल

जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह बदायूं पहुंचेंगे। गृहमंत्री शाह

यहां के इस्लामिया इंटर कालेज के ग्राउंड में दोपहर 2ः15 बजे पार्टी की

जनसभा में हिस्सा लेंगे। आज उत्तर प्रदेश दौरे के आखिर में वह सीतापुर में

जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा शाम चार बजे लहरपुर में होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें