मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा ने आठ भाषाओं में जारी की केन्द्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित फिल्म

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 6 फरवरी । लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा से पहले भारतीय जनता

पार्टी (भाजपा) ने सोशल मीडिया पर चुनाव अभियान शुरू कर दिया है।

मंगलवार

को भाजपा ने अपने सोशल मीडिया मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के

कार्यकाल की उपलब्धियों की गारंटी पर फिल्म जारी की है। सपने नहीं हकीकत

बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं अभियान पर बनी फिल्म को आठ भारतीय

भाषाओं में लांच किया गया है। इस फिल्म को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के

ऑफिशियल हैंडल से एक्स प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया गया है। इसके साथ भाजपा

कार्यकर्ताओं, नेताओं के साथ कैबिनेट मंत्रियों ने भी इसे शेयर किया है।

भाजपा

के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स से आठ भाषाओं में पीएम मुद्रा योजना पर

आधारित एक फिल्म जारी की गई। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़,

असमिया, उड़िया, बंगाली और हिंदी में जारी की गई है।

सपने

नहीं हम हकीकत बुनते हैं, तभी तो हम मोदी को चुनते हैं ...टैग लाइन से बनी

फिल्म में मुद्रा योजना के तहत 44 करोड़ से ज्यादा कोलेटरल फ्री लोन दिए

गए हैं, जिससे करोड़ों लघु उद्यमी सशक्त हुए हैं। इनमें से 70 फीसदी

लाभार्थी महिलाएं हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें