मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

जम्मू कश्मीर में अपनी नाकामी छुपाने के लिए भाजपा कर रही उमर अब्दुल्ला को ब्लैकमेल करने की कोशिश: सुरेंद्र राजपूत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जम्मू कश्मीर में अपनी नाकामी छुपाने के लिए भाजपा कर रही उमर अब्दुल्ला को ब्लैकमेल करने की कोशिश: सुरेंद्र राजपूत

लखनऊ। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर भाजपा नेता सुनील शर्मा द्वारा दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "सुनील शर्मा झूठे व्यक्ति हैं और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं, जहां सच बोलना एक दुर्लभ बात है।

सुनील शर्मा ने रविवार को दावा किया था कि 2014 के विधानसभा चुनावों के बाद उमर अब्दुल्ला ने भाजपा के साथ गठबंधन करने का प्रयास किया था, हालांकि हमारे नेतृत्व ने सिद्धांतों और राष्ट्रीय अखंडता से प्रेरित होकर ऐसे अवसरवादी प्रस्तावों को अस्वीकार कर दिया था।

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने आरोप लगाया कि भाजपा ने जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा किया था, लेकिन वह अपना वादा पूरा नहीं कर सकी। अब पार्टी इस असफलता को छिपाने के लिए क्षेत्रीय दलों को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा, "भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से जो वादे किए थे, उन्हें निभाने में नाकाम रही। अब वे उमर अब्दुल्ला जैसे नेताओं को ब्लैकमेल करने की रणनीति अपना रहे हैं ताकि अपनी विफलता से ध्यान हटाया जा सके।

कांग्रेस प्रवक्ता ने मांग की कि इस पूरे प्रकरण की जांच होनी चाहिए। सुनील शर्मा से पूछताछ की जानी चाहिए कि आखिर वे किस आधार पर उमर अब्दुल्ला को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे हैं?

सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ केंद्र सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें निभाना राजनीतिक नहीं, नैतिक जिम्मेदारी है। भाजपा अब हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है, इसलिए झूठ और आरोपों की राजनीति कर रही है।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता एलके आडवाणी की प्रशंसा किए जाने पर सुरेंद्र राजपूत ने कहा, "किसी को व्यक्तिगत रूप से बधाई देना या सराहना करना उसका निजी मामला है। इसे राजनीतिक नजरिए से देखना गलत है।"

उन्होंने कहा कि शशि थरूर के विचार उनके निजी हैं और पार्टी उनसे सहमत हो, यह जरूरी नहीं। कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है और हर नेता को अपनी राय रखने का अधिकार है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह पूरी पार्टी की सोच को दर्शाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें