मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

जाति के आधार पर हटाए जा रहे बीएलओ व पुलिस कर्मी : अखिलेश यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जाति के आधार पर हटाए जा रहे बीएलओ व पुलिस कर्मी : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नहीं मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि आज कुशवाहा, मौर्य, सैनी, शाक्य समाज के हमारे जिम्मेदार नेता लोग समाजवादी के साथ आए हैं, मैं उनको बधाई देना चाहता हूं। हमें उम्मीद है आने वाले समय में यह पीडीए(पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की लड़ाई को और मजबूत बनाने का काम करेंगे।अखिलेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पीडीए की दुश्मन है। प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में सिपाहियों को जाति के आधार पर हटाया जाता है। उपचुनाव से पहले बीएलओ को भी हटाया गया।अंबेडकरनगर जिले से खबर सुनने में यहां तक आ रही है कि जिलाधिकारी भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बन गए हैं। क्या आईएएस एकेडमी में यही सिखाया जाता है?सभा अध्यक्ष ने आज कानून व्यवस्था पूरी तरह से खराब है। बहराइच में हुए बीते दिनों दंगा को लेकर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दंगा कराने का काम अगर किसी ने किया तो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने। उन्होंने कहा कि जब एक पत्रकार ने बहराइच की सच्चाई दिखाई तो उसकी पिटाई कर दी।उपचुनाव को लेकर अखिलेश यादव का एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि आईएनडीआईए (इंडिया) गठबंधन उप चुनाव लड़ेगा। हमारी बातचीत हो रही है, हम लोग फैसला कर लेंगे।अखिलेश ने कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि बेटियों के साथ अन्याय हो रहा है। कानून व्यवस्था जीरो हो गई है। बताइए पुलिस के साथ ही घटना हुई जा रही है। कानपुर में महिला सिपाही के साथ घटना हो का रही है। कानपुर में पुलिस द्वारा 25 लाख का सोना हड़प लिया जा रहा है। एक पूर्व डीजीपी लगातार कह रहे हैं कि यूपी पुलिस काफी दबाव में काम कर रही है। अगर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ये बात कह रहे हैं तो उनसे बेहतर कौन जानता होगा। भाजपाइयों ने पुलिस पर भी हथकड़ियां लगा दी हैं।जो अनकंस्टीट्यूशनल है, जो नियम के विरुद्ध है, जहां हत्या हुई है, वह जांच का विषय बनता है। बताओ बिजनौर में पुलिस ने 18 साल के लड़के को मार मार के जान ले ली। पूरे उत्तर प्रदेश को इन्होंने कस्टोडियल डेथ में नंबर एक बना दिया है।एक सवाल का जवाब देते हुए अखिलेश ने कहा कि अगर वह कह रहे हैं बंटो नहीं तो पीडीए परिवार भी तो नहीं बंटेगा। वह नारा आपके लिए लगा रहे हैं कि इसलिए पीडीए परिवार के लोग बंटना मत।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें