मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

लोस चुनाव : 370 प्लस के लिए एससी-एसटी व ओबीसी कार्यकर्ताओं को सहेज रही भाजपा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में 400 के आंकड़े को पार करने एवं उत्तर

प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर विजय हासिल करने के लिए भाजपा समाज के सभी

वर्गों में अपनी पैठ बना रही है। इसके लिए भाजपा समाज के विभिन्न वर्गों

समेत प्रबुद्ध वर्गों के लिए अलग-अलग कार्यक्रम बनाकर उनको पार्टी से जोड़

रही है। वहीं भाजपा बूथ स्तर पर अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति व पिछड़े

वर्ग के कार्यकर्ताओं को खोजकर उन्हें जिम्मेदारी दे रही है।

भाजपा

ने प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर विजय पताका फहराने के लिए सभी बूथों पर

370 प्लस का फार्मूला दिया है। इस फार्मूले के तहत सभी बूथों पर 370 से

अधिक वोट पार्टी को दिलाना है। इसके लिए भाजपा बूथ स्तर पर अनुसूचित जाति,

अनुसूचित जनजाति व पिछड़े वर्ग के कार्यकर्ताओं की अलग-अलग बैठकें कर रही

है। जिस समाज की बैठक होती है उसमें उसी समाज के नेता को जिम्मेदारी दी गई

है।

महिला,युवाओं व किसानों की भी हो रही बैठकें

इसके

अलावा बूथ स्तर पर महिलाओं,किसानों व युवाओं की भी बैठकें हो रही हैं। हर

आयाम सह बैठक में उनसे संबंधित विषयों पर चर्चा की जा रही है। इसके अलावा

बूथ स्तर पर प्रभावी व्यक्तियों की सूची बनाकर उनसे अलग से सम्पर्क किया जा

रहा है।

अन्य दलों के कार्यकर्ताओं पर डोरे डाल रही भाजपा

भाजपा

सभी बूथों पर 370 वोट बढ़ाने के लिए बूथ स्तर पर भी कड़ी मशक्कत कर रही

है। जिस बूथ पर भाजपा कमजोर है वहां पर दूसरे दलों के प्रभारी कार्यकर्ताओं

को पार्टी अपने साथ जोड़ रही है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर काम करने

वाले एनजीओ के कार्यकता,मंदिरों के पुजारी,क्लब,जिम,कौशल विकास केन्द्र या

अन्य गतिविधियों का संचालन करने वाले प्रतिभाशाली युवाओं की सूची बनाकर

उनको भाजपा अपने साथ जोड़ रही है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आलोक

वर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। वह देश में प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों से

संतुष्ठ है। रही बात समाज के अन्य वर्गों को जोड़ने की तो समाज के सभी वर्ग

पहले से ही भाजपा के साथ हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें