मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

बंगाल की प्रगति के लिए भाजपा जरूरी: मोहन यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बंगाल की प्रगति के लिए भाजपा जरूरी: मोहन यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि बंगाल दूसरे राज्यों के मुकाबला विकास में पीछे रहा है, इसलिए बंगाल में भाजपा जरूरी है। अब बंगाल की जनता जंगलराज से छुटकारा चाहती है।

मोहन यादव शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर राज्य आगे बढ़ रहा है। जनता देश के साथ-साथ बंगाल को भी प्रगति करते देखना चाहती है। सभी राज्यों ने प्रगति की रफ्तार बढ़ाई है, लेकिन बंगाल पिछड़ रहा है, जबकि बंगाल कभी देश का सबसे अग्रणी राज्य हुआ करता था।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल की जनता जंगलराज से मुक्ति चाहती है और विकास देखना चाहती है। बंगाल की जनता प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाना चाहती है। हम सब उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के साथ-साथ यहां भाजपा सरकार बने।

जनता के बीच विकास की एक नई इबारत लिखी जाए।

बंगाल में विकास न होने का हवाला देते हुए मोहन यादव ने कहा कि बंगाल की जनता बहुत परेशान है। विकास अवरुद्ध है। विकास के लिए भाजपा को चुनना जरूरी है। बंगाल में एसआईआर के दौरान नाम काटे जाने कि आरोप का जवाब देते हुए यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में भी एसआईआर हुआ है।

एसआईआर ने सही मतदाता पर ध्यान दिया है। बांग्लादेशी घुसपैठियों को रोकने के लिए एसआईआर जरूरी है। इसलिए बंगाल की प्रगति के लिए भाजपा जरूरी है।

मोहन यादव शनिवार को कोलकाता और खड़गपुर विधानसभा में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करने पश्चिम बंगाल पहुंचे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें