मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा शुरुआत से एसटी, एससी और ओबीसी आरक्षण की समर्थकः अमित शाह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गुवाहाटी । केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने कहा है

कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शुरू से ही एसटी, एससी और ओबीसी आरक्षण की

समर्थक है। भाजपा धर्म के आधार पर आरक्षण का कभी भी समर्थन नहीं करती।

उन्होंने यह बात आज यहां प्रदेश भाजपा मुख्यालय (अटल बिहारी वाजपेयी भवन)

में संवाददाता सम्मेलन में कही। इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत

बिस्व सरमा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता आदि मौजूद रहे।

अमित

शाह ने कहा कि 400 पार के लक्ष्य के हम करीब पहुंच गए हैं। निश्चित ही 400

पार करेंगे। यह हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि उनके विरुद्ध फर्जी

वीडियो जारी किया गया था। यह अब दूध का दूध, पानी का पानी हो गया है।

कांग्रेस के मुख्यमंत्री और नेता इस मामले में आपराधिक मुकदमों का सामना कर

रहे हैं।

भाजपा नेताशाह ने कहा कि असम में कम से कम लोकसभा की 12

सीटें जीतेंगे। इसके अलावा एक या दो और सीटों की वृद्धि की संभावना है।

उन्होंने कहा कि असम में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। शाह ने अन्य कई

मुद्दों पर खुलकर बातें रखीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें