मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार, यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने का संकल्प : नितिन नवीन

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार, यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने का संकल्प : नितिन नवीन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने शनिवार को उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जोड़ी पर जनता का अटूट विश्वास है। यहां पर उमड़ा जनसैलाब का संकेत है कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को लखनऊ पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट पर पुष्पगुच्छ भेंट कर और भगवा अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार के मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से उनका परिचय कराया।

एयरपोर्ट से निकलने के बाद नितिन नवीन प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ विशेष रथ पर सवार होकर रोड शो के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

कई स्थानों पर पुष्पवर्षा की गई, जबकि भाजपा ओबीसी मोर्चा ने क्रेन की मदद से उन्हें करीब 25 फीट लंबी विशाल माला पहनाकर अभिनंदन किया। रोड शो में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग, बुर्का पहने महिलाएं, टोपी पहने पुरुष, ईसाई समुदाय के पादरी और नन भी स्वागत के लिए मौजूद रहे।

इस दौरान नितिन नवीन ने कहा कि उत्तर प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं में जिस तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है, वह अभूतपूर्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जोड़ी के प्रति जनता का गहरा विश्वास है।

पटलीपुत्र की धरती पर मुझे जो स्वागत मिला था, उससे भी अधिक आत्मीय और भव्य स्वागत उत्तर प्रदेश में मिला है। मैं सभी कार्यकर्ताओं के स्नेह, प्रेम और आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

उत्तर प्रदेश भगवान श्रीराम, बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी और भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा को प्रणाम करता हूं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का पहला दौरा उत्तर प्रदेश में होना संगठन के लिए गौरव की बात है।

यह हमारा सौभाग्य है कि नई प्रदेश टीम के गठन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का पहला आगमन यहां हुआ; उनका मार्गदर्शन हमें मिला है। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है, और हमें पूरा विश्वास है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर सफलता हासिल करेगी।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज नितिन नवीन के स्वागत में जनसैलाब उमड़ पड़ा है।

प्रदेश की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनके नेतृत्व से युवाओं, गरीबों और आम लोगों में नई उम्मीद जगी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के दौरान भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक बैठक भी आयोजित की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें