मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा को मिले 'राम', अरुण गोविल ने थामा कमल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामानंद सागर के टीवी सीरियल ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता अरुण गोविल ने भाजपा में शामिल हुए। अरुण गोविल ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि जब से उन्होंने सत्ता संभाली है, तब से देश की परिभाषा ही बदल गई है।

नई दिल्ली : सबके दिलों में भगवान राम के रूप में बसने वाले मशहूर अभिनेता अरुण गोविल गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। अरुण गोविल राजधानी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। इस विशेष मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह मौजूद रहे।

रामानंद सागर के टीवी सीरियल ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि मुझे अब से पहले राजनीति नहीं आती थी, लेकिन जब से प्रधानमंभी नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभाली है, तब से देश की परिभाषा ही बदल गई है। मेरे दिल और दिमाग में जो होता है, वह मैं कर देता हूं। इस समय जो हमारा कर्तव्य है, वह करना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि अब मैं देश में एक योगदान देना चाहता हूं। इसके लिए मुझे एक मंच की जरूरत है और भाजपा आज सबसे अच्छा मंच है। अरुण गोविल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा और कहा कि मैंने पहली बार देखा कि ममता बनर्जी को ‘जय श्री राम’ के नारे से एलर्जी है। उन्होंने कहा कि ‘जय श्री राम’ सिर्फ एक नारा नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें