मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा नहीं चाहती जनता जागरूक हो, शिक्षा और ज्ञान से पार्टी को परहेज : अशोक गहलोत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भाजपा नहीं चाहती जनता जागरूक हो, शिक्षा और ज्ञान से पार्टी को परहेज : अशोक गहलोत

Criminal-attack-vc-house-MFP-Bबिहार में मुजफ्फरपुर के बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति के आवास पर बमबाजीमुजफ्फरपुर, 06 अप्रैल (हि.स.)। बिहार में मुजफ्फरपुर स्थित बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति (वीसी) के आवास पर देर रात बमबाजी की गयी।पुलिस के मुताबिक बीती देर रात भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी (बीआरएबीयू) के कुलपति दिनेश चंद्र राय के सरकारी आवास को निशाना बनाया गया। अज्ञात स्कूटी सवार बदमाशों ने कुलपति आवास के बाहर बम फेंके, जिससे पूरा इलाका दहल गया। गनीमत यह रही कि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।हमलावरों ने कुलपति आवास के बाहरी कॉर्नर पर स्थित सुरक्षा गार्ड के कमरे को निशाना बनाकर बम फेंका। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मी और आसपास के लोग सन्न रह गए। घटना के तुरंत बाद इलाके में हड़कंप मच गया।प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती पुलिस जांच के मुताबिक, एक स्कूटी पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी, नगर डीएसपी और यूनिवर्सिटी थाना की पुलिस भारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन फॉरेंसिक की टीम को बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्यों का संकलन किया है ताकि बम की तीव्रता और प्रकृति का पता लगाया जा सके।मुजफ्फरपुर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया, "यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित वीसी आवास के पास स्कूटी सवार दो अज्ञात बदमाशों ने देशी बम फेंका था। इस घटना में किसी भी तरह की जान-माल की क्षति नहीं हुई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीमें जांच में जुटी हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"इस घटना ने यूनिवर्सिटी कैंपस की सुरक्षा और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस जगह बमबाजी हुई, वहां से यूनिवर्सिटी थाना बिल्कुल करीब ही स्थित है। थाने की नाक के नीचे बदमाश इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर आराम से निकल गए, जो पुलिस की गश्त और चौकसी पर सवालिया निशान लगाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें