मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

चकिया श्मशान घाट भूमि विवाद को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चकिया श्मशान घाट भूमि विवाद को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

सीवान : नगर परिषद क्षेत्र के चकिया स्थित श्मशान घाट की भूमि को लेकर उत्पन्न विवाद के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने गुरुवार को स्थल का निरीक्षण किया।इस दौरान उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, चकिया गांव स्थित खाता संख्या-49, सर्वे संख्या-130, रकबा 12 कठ्ठा 18 धुर भूमि, जो राजस्व अभिलेखों में मुरदघटी के रूप में दर्ज बताई जा रही है, को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से शिकायत की है।ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से इस स्थान का उपयोग अंतिम संस्कार एवं दफनाने के कार्य के लिए करते आ रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि हाल के दिनों में कुछ लोगों द्वारा श्मशान घाट क्षेत्र में अंतिम संस्कार के लिए आने पर आपत्ति जताई जा रही है, जिससे ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।आवेदन में भूमि की पैमाइश कराकर सीमांकन एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है।निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी को अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर उचित समाधान निकालने का अनुरोध किया।उन्होंने कहा कि सार्वजनिक उपयोग की भूमि से जुड़े मामलों का समाधान राजस्व अभिलेखों एवं विधिक प्रक्रिया के अनुसार होना चाहिए, ताकि सभी पक्षों के हित सुरक्षित रह सकें।राहुल तिवारी ने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी एवं संबंधित अंचल अधिकारी से बातचीत कर मामले की जांच कराने तथा आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें