मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

दुर्गापुर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपित को छोड़ने पर किया थाना घेराव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दुर्गापुर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपित को छोड़ने पर किया थाना घेराव

कोलकाता। दुर्गापुर में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान तेज हो गया है। न्यू टाउनशिप थाना क्षेत्र के बीओजीएल इलाके में राज़ा गुई नामक व्यक्ति को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। उस पर लंबे समय से आतंक फैलाने, दादागिरी करने और आम लोगों को डराने-धमकाने के आरोप लगते रहे हैं।भाजपा का आरोप है कि तृणमूल शासन के दौरान राज़ा गुई इलाके में खुलेआम आपराधिक गतिविधियां चलाता था और लोगों से रुपये वसूली करता था। हाल ही में पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया, लेकिन बाद में छोड़ने से विवाद और गहरा गया है। इसी के विरोध में शुक्रवार को न्यू टाउनशिप थाने के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भाजपा के दुर्गापुर 3-नंबर मंडल अध्यक्ष बुद्ध देव मंडल के नेतृत्व में हुआ।प्रदर्शन के दौरान बुद्धदेव मंडल ने आरोप लगाया कि राज़ा गुई बीओजीएल इलाके का एक कुख्यात व्यक्ति है, जिसके पास से आग्नेयास्त्र भी बरामद हुआ था। इसके बावजूद उसे किस आधार पर छोड़ा गया, यह बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि तृणमूल के शासन में वह खुलेआम दादागिरी करता था, लोगों को डराता था और जबरन वसूली करता था।भाजपा ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें