मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रक की टक्कर से भाजपा कार्यकर्ता की मौत पर जामुड़िया में बवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ट्रक की टक्कर से भाजपा कार्यकर्ता की मौत पर जामुड़िया में बवाल

आसनसोल। पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के प्रस्तावित जमुरिया डर से तीन दिन पूर्व यहां का राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण हो गया है। जामुड़िया के चिचुरिया ग्राम पंचायत अंतर्गत चिचुरिया डंगालपाड़ा इलाके में बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से भाजपा कार्यकर्ता पगला गोप की मौत हो गयी। यह हादसा बीती रात करीब 10 बजे हुआ। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के बाद जब पुलिस शव को कब्जे में लेने पहुंची, तो मुआवजे की मांग को लेकर विरोध शुरू हो गया। कुछ ही देर में स्थिति बिगड़ गई और पूरा इलाका अशांत हो उठा। आरोप है कि इस दौरान गुस्साई भीड़ और पुलिस के बीच झड़प हो गई। हालात इतने बिगड़े कि पुलिस पर ईंटों और डंडों से हमला किया गया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इतना ही नहीं, कुछ पुलिस वाहनों में आग लगाए जाने की भी खबर है। हालांकि, इस पूरे मामले पर पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रानीगंज से सिउड़ी जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 60 को जाम कर दिया और सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर भाजपा का एक प्रतिनिधि दल भी मौके पर पहुंचा और घटना की कड़ी निंदा की।प्रदर्शन के दौरान मृतक की पत्नी, भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी और भाजपा जिला अध्यक्ष देबतनु भटाचार्य ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।शनिवार को भी इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और हालात को नियंत्रण में रखने के प्रयास जारी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें