मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

लोहरदगा लोकसभा सीट से समीर उरांव और चमरा लिंडा ने दाखिल किए नामांकन पत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लोहरदगा,। लोहरदगा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव ने

बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री

भुपेंद्र भाई पटेल, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, और लोहरदगा सांसद सुदर्शन

भगत मौजूद रहे।

झामुमो विधायक चमरा लिंडा ने बुधवार को लोहरदगा सीट

से नामांकन पत्र दाखिल किया। लोहरदगा से आईएनडीआईए के सुखदेव भगत चुनाव

मैदान में हैं। पिछले कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि झामुमो के चमरा

लिंडा वहां से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। उनके चुनाव मैदान में उतरने

के साथ ही सुखदेव भगत की मुश्किलें बढ़ गयी हैं।

आईएनडीआईए में

लोहरदगा सीट कांग्रेस के खाते में आई थी। इसके बाद कांग्रेस ने सुखदेव भगत

को प्रत्याशी बनाया। एनडीए ने वर्तमान सांसद सुदर्शन भगत का टिकट काट कर

राज्यसभा सदस्य रहे समीर उरांव को मैदान में उतारा है और उन्होंने नामांकन

भी कर दिया है। झामुमो के चमरा लिंडा के नामांकन करने के बाद सुखदेव को अब

केवल समीर उरांव ही नहीं, चमरा का चैलेंज भी फेस करना होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें