मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:45 · नई दिल्ली संस्करण

चुनाव 26 : नेता बनने के बाद भाजपा उम्मीदवार के आय में गिरावट हलफनामे में दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चुनाव 26 : नेता बनने के बाद भाजपा उम्मीदवार के आय में गिरावट हलफनामे में दर्ज

आसनसोल। आसनसोल नॉर्थ विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कृष्णेंदु मुखर्जी के नामांकन के साथ उनके हलफनामे में दी गई जानकारी ने कई अहम बातें सामने रखी हैं।हलफनामे के अनुसार, वर्ष 2015-16 से 2019-20 के बीच कृष्णेंदु मुखर्जी की औसत वार्षिक आय करीब 8.59 लाख रुपये थी, जबकि उनकी पत्नी की आय 6.91 लाख रुपये थी। 21 फरवरी 2020 को भाजपा में शामिल होने के बाद वर्ष 2020-21 से 2025-26 के दौरान उनकी औसत आय घटकर 5.41 लाख रुपये रह गई और उनकी पत्नी की आय भी घटकर 4.91 लाख रुपये हो गई।आय में गिरावट के बावजूद उनकी संपत्ति में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मुखर्जी के पास लगभग 54.41 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, जबकि उनके नाम कोई अचल संपत्ति नहीं है। उन पर करीब 2.03 करोड़ रुपये का कर्ज है। उनकी पत्नी के पास 2.49 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 1.17 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी पर लगभग 1.86 करोड़ रुपये का कर्ज है।वाहनों की बात करें तो कृष्णेंदु मुखर्जी के पास केवल एक दोपहिया वाहन है, जिसे उन्होंने 2021 में खरीदा था, जबकि उनकी पत्नी के पास एक i10 कार है। आभूषण के मामले में मुखर्जी के पास कोई सोना-चांदी या अन्य जेवरात नहीं है, जबकि उनकी पत्नी के पास लगभग 4.23 लाख रुपये के आभूषण हैं।हलफनामे में यह भी बताया गया है कि उनके खिलाफ कुल 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। ये सभी मामले 1997 से 2019 के बीच के हैं, जिनमें हत्या, रंगदारी, चोरी और डकैती जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। इनमें से 13 मामले हीरापुर थाने में, एक बुदबुद थाना में और एक अंडाल थाना में दर्ज है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें