मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा बूथ अभियान: बूथ से लेकर यूथ तक पहुंची भाजपा तो प्रचंड जीत तय: जेपी नड्डा

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

BJP Booth Campaign in UP जेपी नड्डा ने इस दौरान बूथ के सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने राज्य में विकास के सारे रिकॉर्ड को तोड़ा है। अब इसको आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संगठन की है।

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा ने शनिवार को भाजपा उत्तर प्रदेश के बूथ अभियान का शुभारंभ किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बूथ विजय अभियान का शुभारंभ करने के बाद नड्डा ने भारतीय जनता पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। उनका स्वागत भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किया।

जेपी नड्डा ने इस दौरान बूथ के सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने राज्य में विकास के सारे रिकॉर्ड को तोड़ा है। अब इसको आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संगठन की है। उन्होंने कहा कि इसको आगे हमें बूथ से लेकर यूथ तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि इसका हमें बड़ा लाभ होगा और इसके बाद तो उत्तर प्रदेश में पुन: प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा का सरकार बनना तय है। हमारे सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं की शक्ति ही हमारे लिए अमूल्य है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा ही समर्पण के तहत मानव सेवा और कर्मठता की मिशाल पेश की है। अभी तक सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ हमने चुनाव जीते हैं। अगले चुनाव भी हम अपने कार्यों और कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य के बल पर ही जीतेंगे। जे पी नड्डा ने कहा कि हमारा बूथ कोरोना मुक्त अभियान काफी सफल रहा है। कोई विश्वास नहीं करता था कि कोरोना मुक्त बूथ बनाने में भाजपा या भाजपा कार्यकर्ता आकर ऐसा कार्य करेंगे। हमारे कार्यकर्ताओं ने संकट के समय, विषम परिस्थितियों में मानवता की सेवा का कार्य किया।

नड्डा ने कहा कि जहां तक उत्तर प्रदेश की बात है तो यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। उत्तर प्रदेश में उनके मुकाबले में दूर-दूर तक कोई नहीं है। उनके काम को देखकर उत्तर प्रदेश की जनता काफी संतुष्ट है। उन्होंने हर संकट के समय में प्रदेश को बड़ा सहारा दिया है। सभी के हित के बारे में सोचने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ बेहक कर्मठ हैं। उत्तर प्रदेश की जनता ने वैश्विक महामारी के दौरे में उनकी कर्मठता को देख लिया है। उन्होंने कहा कि आज मुझे बूथ विजय अभियान में आप सबके साथ शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।मैं अपनी ओर से और पार्टी की ओर से आप सबका धन्यवाद करता हूं।

भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा उत्तर प्रदेश के मुख्यालय से नड्डा का स्वागत करते के बाद कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के 2,700 शक्ति केंद्रों पर लाखों कार्यकर्ता मजबूती के साथ खड़े हैं। यह सभी कार्यकर्ता भाजपा सरकार के विकास कार्यों को हर घर तक पहुंचा कर हर बूथ को मजबूत बनाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें