मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

बुर्का पहनकर फर्जी वोटिंग कर रही हैं महिलाएं : भूपेन्द्र चौधरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बुर्का पहनकर फर्जी वोटिंग कर रही हैं महिलाएं : भूपेन्द्र चौधरी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बुधवार को पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि फर्जी मतदान करना सपा की पहचान है। महिलाएं बुर्का पहनकर फर्जी वोटिंग कर रही हैं। समाजवादी पार्टी के लोग उपचुनाव को रक्तरंजित करने का प्रयास कर रहे हैं। सपा मुखिया का व्यवहार उनकी राजनीतिक जमीन ​खिसकने की खिसियाहट दिखाई देता है। भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि लाल टोपी वाले गुंडों का कृत्य सबके सामने है। पीडीए का नारा देने वाले अखिलेश यादव के गुंडों ने जिस प्रकार मैनपुरी में दलित लड़की की हत्या की है, वह सबके सामने है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को अपने गुण्डों को नियंत्रित करना चाहिए। सपा के गुंडों का यह कृत्य न सरकार बर्दाश्त करेगी और न ही भाजपा।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा और सपा के नेता अखिलेश यादव निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाकर संवैधानिक संस्थाओं को आरोपित कर रहे हैं। उससे कहीं न कहीं इनका चरित्र प्रदशित होता है। सपा की तिलमिलाहट इतनी है कि खुलेआम नौकरी से वंचित करने जैसे धमकी दे रहे हैं। पुलिस व प्रशासन अपनी कार्यवाही कर रही हैं। सपा नेता अराजक तत्वों को बुलाकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि पुलिस मतदाताओं की आईडी चेक न करे।भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि सपा के जंगलराज को जनता जानती है। उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में भाजपा को प्रचण्ड बहुमत मिलेगा। यूपी की जनता को लोकतंत्र में भरोसा है। सपा को जनता ने नकार दिया है। प्रदेश की जनता शांतिपूर्ण मतदान कर रही है। जब परिणाम आयेगा अराजकता व गुण्डागर्दी करने वालों को सबक सिखायेगी। सुशासन हमेशा कुशासन व कुप्रबंधन पर भारी पड़ता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें