मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

'वंदे मातरम' विवाद पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, कहा- देश नहीं सहेगा भारत माता का अपमान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'वंदे मातरम' विवाद पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, कहा- देश नहीं सहेगा भारत माता का अपमान

नई दिल्ली। 'वंदे मातरम' के गायन को लेकर कांग्रेस के हालिया फैसले पर सत्तापक्ष ने कड़ा ऐतराज जताया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस वोटबैंक की घटिया राजनीति कर रही है। भारत माता के इस अपमान को देश बर्दाश्त नहीं करेगा।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को पटना में कहा, "हजारों क्रांतिकारियों ने 'वंदे मातरम' का उद्घोष किया था, जिन्होंने खुशी-खुशी फांसी का फंदा चूमा और देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। 'वंदे मातरम' भारत का गौरव है। पूरा 'वंदे मातरम' न गाना सिर्फ 'वंदे मातरम' का अपमान नहीं है।

यह भारत माता का भी अपमान है।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लीगी मानसिकता अभी तक बदली नहीं है। 1937 में मु्स्लिम लीग के दबाव में कांग्रेस ने यह फैसला लिया था कि पूरा 'वंदे मातरम' गीत नहीं गाया जाएगा। आज भी कांग्रेस भारत की संस्कृति, जीवन मूल्य, परंपराओं और जड़ों से जुड़ी हुई नहीं है। वह वोटबैंक की घटिया राजनीति कर रही है।

केंद्रीय मंत्री ने सवाल पूछा, "क्या कांग्रेस संसद से ऊपर है और क्या संविधान से ऊपर है?" शिवराज सिंह ने कहा, "भारत माता के इस अपमान को देश बर्दाश्त नहीं करेगा। कांग्रेस को देश कभी माफ नहीं करेगा।"

वहीं, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "कांग्रेस ने आखिरकार मान लिया है कि वह वंदे मातरम का विरोध करती रहेगी। कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने निर्णय लिया है कि कांग्रेस 'वंदे मातरम' का दो छंद ही गाएगी। कांग्रेस अपने को देश और संविधान से ऊपर मानती है।

संसद जब कोई कानून पारित करता है तो देशवासियों को मानना पड़ता है संविधान यही कहता। संविधान का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान।"

बिहार सरकार में मंत्री विजय सिन्हा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "कांग्रेस मानसिक तौर पर गुलाम है और कांग्रेस में बैठे लोग बंधुआ मजदूर की तरह हैं।

सोनिया गांधी जो भारतीय कल्चर से बहुत दूर हैं, 'वंदे मातरम' का अर्थ भी जिन्हें समझ में नहीं आता उनके इशारे पर इस तरह के तुष्टिकरण के निर्णय उनके लिए आत्मघाती होगा। जो भारत माता का सम्मान ना करे यह देश उसे स्वीकार नहीं करेगा।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें