मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

नक्सलियों को शहीद बताने वाले कांग्रेस के बयान पर भाजपा हमलावर, कहा- यह सेना का अपमान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, नक्सलियों को शहीद बताने वाले कांग्रेस के

बयान पर भाजपा ने हमला बोलते हुए कहा कि यह सेना का अपमान है। राष्ट्रनीति

की मुद्दों पर ओछी राजनीति करना कांग्रेस का चरित्र बन चुका है। वोट की

राजनीति के लिए कांग्रेस को चाहे आतंकवादियों की पैरवी क्यों न करना पड़े,

वो पीछे नहीं हटती।

गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में पार्टी प्रवक्ता

शहजाद पूनावाला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षा

बलों द्वारा बड़ी कार्रवाई में 29 नक्सलियों को मार गिराने की घटना पर

कांग्रेस जांच की मांग कर रही है। आज सुरक्षाबलों के स्वागत के बदले

कांग्रेस पार्टी आतंकियों को, नक्सलियों को और उग्रवादियों को शहीद कहती

है। यह सेना का अपमान है।

शहजाद ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 29

नक्सलियोंं के मारे जाने पर कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के बयान

शर्मनाक है। नक्सलियों के पास से मशीन गन बरामद हुई लेकिन कांग्रेस इन्हें

शहीद बता रही है और जांच की मांग कर रही है। नक्सलियों के प्रति संवेदना

प्रकट कर रही है। सेना के हमारे शूरवीर उन्हें नजर नहीं आते। कांग्रेस का

इस चरित्र का लंबा इतिहास रहा है, उन्हें अपने वोट की सुरक्षा की चिंता है।

कांग्रेस पार्टी की सेना के शौर्य पर सवाल उठाने की आदत है।

उल्लेखनीय

है कि बुधवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के

खिलाफ बड़े ऑपरेशन में 29 नक्सलियों को ढेर कर दिया। इनमें दो नक्सली

कमांडरों पर 25-25 लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों

के खिलाफ सुरक्षाबलों का ये अबतक का सबसे बड़ा ऑपरेशन था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें