मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

'इंडियन स्टेट' के बयान को लेकर घिरे राहुल गांधी, भाजपा ने बताया देश को तोड़ने वाला बयान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। इंडियन स्टेट को लेकर दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी घिरते दिखाई दे रहे है। भाजपा इस बयान को लेकर हमलावर है। बुधवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी का बयान देश को तोड़ने वाला है।केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने ट्वीट किया कि अब कांग्रेस की घिनौनी सच्चाई उनके अपने नेता द्वारा उजागर हो गई है। राहुल गांधी की इस बात के लिए सराहना करता हूं कि उन्होंने वह बात साफ-साफ कही है जो देश जानता है- कि वह भारतीय राज्य से लड़ रहे हैं। यह कोई रहस्य नहीं है कि राहुल गांधी और उनके तंत्र का शहरी नक्सलियों और डीप स्टेट के साथ घनिष्ठ संबंध है, जो भारत को बदनाम, अपमानित करना चाहते हैं। उनके बार-बार के कार्यों ने भी इस विश्वास को मजबूत किया है। उन्होंने जो कुछ भी किया या कहा है वह भारत को तोड़ने और हमारे समाज को विभाजित करने की दिशा में है।उल्लेखनीय है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने कांग्रेस के नए मुख्यालय 'इंदिरा भवन' में पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए एक विवादास्पद बयान दे दिया। राहुल गांधी ने बुधवार को भाजपा और आरएसएस को घेरते हुए 'इंडियन स्टेट' को लेकर विवादास्पद टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा और आरएसएस से ही नहीं, इंडियन स्टेट से भी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें