मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा का कांग्रेस पर तीखा निशाना, कहा- कांग्रेस को जनता पूरी तरह से करेगी खारिज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर तीखा हमला

करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता उन्हें पूरी तरह से खारिज कर देगी।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हार के डर से वे भारतीय लोकतंत्र और

संस्थानों के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। वे आसानी से अपनी अप्रासंगिकता का

दोष 'वित्तीय परेशानियों' पर मढ़ रहे हैं। दरअसल, उनका दिवालियापन आर्थिक

नहीं, बल्कि नैतिक और बौद्धिक है।

जेपी नड्डा ने कांग्रेस संवाददाता

सम्मेलन के बाद उसके आरोपों को खारिज करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि

वे अपनी गलतियों को सुधारने के बजाय अपनी परेशानियों के लिए अधिकारियों को

दोषी ठहरा रही है। चाहे इनकम टैक्स एपेलेट ट्रिब्यूनल (आईटीएटी) हो या

दिल्ली हाई कोर्ट, कांग्रेस से नियमों का पालन करने, बकाया करों का भुगतान

करने के लिए कहा गया लेकिन पार्टी ने कभी ऐसा नहीं किया।

जेपी नड्डा

ने कहा कि जिस पार्टी ने हर क्षेत्र, हर राज्य और इतिहास के हर पल में लूट

की हो, उसके लिए वित्तीय लाचारी की बात हास्यास्पद है। जीप, हेलिकॉप्टर

घोटाले से लेकर बोफोर्स तक सभी घोटालों से जमा हुए पैसे का इस्तेमाल

कांग्रेस अपने चुनाव प्रचार में कर सकती है। भारत में लोकतंत्र नहीं है-

वाले कांग्रेस के बयान पर जेपी नड्डा ने कहा कि 1975 और 1977 के बीच केवल

कुछ महीनों के लिए भारत में लोकतंत्र नहीं था और उस समय भारत की

प्रधानमंत्री कोई और नहीं बल्कि इंदिरा गांधी थीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें