मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:46 · नई दिल्ली संस्करण

कड़ाके की ठंड, कोहरे की चादर में लिपटी सिलीगुड़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कड़ाके की ठंड, कोहरे की चादर में लिपटी सिलीगुड़ी

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी शहर समेत पूरे दार्जिलिंग जिले में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। घना कोहरा शहर की सड़कों, घरों और आसपास के इलाकों को अपनी चादर में ढक ले रहा है। सुबह सूरज देर से निकलने के कारण आम जनजीवन पर भी ठंड का असर साफ नजर आ रहा है। हालांकि, यह ठिठुरन कई लोगों के लिए खास आनंद का कारण भी बन रही है।ठंड के इस मौसम का आनंद लेने के लिए देर रात से लेकर तड़के सुबह तक शहर की सड़कों पर स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक भी नजर आ रहे हैं। मोबाइल फोन से सेल्फी लेना और रील शूट करना खासकर युवाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया है। युवा ही नहीं, बल्कि मध्यम आयु वर्ग के लोग भी इस शीतल माहौल को कैमरे में कैद करने में व्यस्त हैं।वहीं, ठंड से बचने के लिए शहर के विभिन्न इलाकों में राहगीरों, रिक्शाचालकों और दिहाड़ी मजदूरों को आग तापते देखा जा रहा है।सिर्फ स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि उत्तर बंगाल के विभिन्न पर्यटन स्थलों की सैर पर निकले पर्यटक भी इस मौसम में सिलीगुड़ी पहुंच रहे हैं। साल के अंतिम दौर में ठंड की दस्तक के साथ सिलीगुड़ी शहर एक नए रूप में नजर आ रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें