मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

क्रिप्टो करेंसी मार्केट में कोहराम, बिटकॉइन 58 हजार डॉलर से भी नीचे आया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । क्रिप्टो करेंसी मार्केट में गुरुवार को कोहराम

मचा हुआ है। बाजार में चौतरफा दबाव का माहौल बना हुआ है। जिसके कारण

मार्केट कैप के लिहाज से टॉप-10 में शामिल क्रिप्टो करेंसीज में से 8

गिरावट के साथ रेड जोन में कारोबार कर रही हैं। वहीं, सिर्फ एक क्रिप्टो

करेंसी मामूली बढ़त के साथ ग्रीन जोन में है, जबकि एक क्रिप्टो करेंसी के

भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज की गिरावट के कारण दुनिया की सबसे बड़ी

क्रिप्टो करेंसी 4 प्रतिशत से ज्यादा टूट कर मई के बाद पहली बार 58 हजार

डॉलर के स्तर से नीचे लुढ़क गई है। इसी तरह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी

क्रिप्टो करेंसी एथेरियम में भी आज 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई

है।

भारत में क्रिप्टो करेंसी का कारोबार करने के

लिए अधिकृत एजेंसी कॉइन मार्केट कैप से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय समय

के हिसाब से आज शाम 6 बजे तक बिटकॉइन 4.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ

57,838.31 डॉलर यानी 48.29 लाख रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसी

तरह एथेरियम की कीमत भी आज 4.44 प्रतिशत की कमजोरी के साथ गिर कर 3,162.02

डॉलर के स्तर पर आ गई थी।

बिटकॉइन और एथेरियम के अलावा

बीएनबी 6.03 प्रतिशत, सोलाना 7.01 प्रतिशत, एक्सआरपी 6.86 प्रतिशत, डॉगकॉइन

7.86 प्रतिशत, टॉनकॉइन 6.89 प्रतिशत और कार्डानो 3.91 प्रतिशत की कमजोरी

के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, टेथर 0.05 प्रतिशत की मामूली बढ़त के

साथ कारोबार कर रहा था। इसके अलावा यूएसडी कॉइन की कीमत में पिछले 24 घंटे

के कारोबार के दौरान कोई बदलाव नहीं हुआ है।

कॉइन मार्केट

कैप से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के कारोबार के दौरान

क्रिप्टो करेंसी के ग्लोबल मार्केट कैप में 2.13 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की

गई है। फिलहाल क्रिप्टो करेंसी का ग्लोबल मार्केट कैप घट कर 2.13 लाख

करोड़ डॉलर यानी करीब 177.82 लाख करोड़ रुपये रह गया है।

ग्लोबल

मार्केट कैप में गिरावट के बावजूद पिछले 24 घंटे के दौरान क्रिप्टो

करेंसीज के लेन-देन में तेजी आई है। इस अवधि में कुल 9,116 करोड़ डॉलर यानी

7.61 लाख करोड़ रुपये की क्रिप्टो करेंसी की लेन-देन हुई, जो 1 दिन पहले

की तुलना में 18.78 प्रतिशत अधिक है। अगर दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो

करेंसी बिटकॉइन की बात करें कीमत में गिरावट आने के बावजूद पिछले 24 घंटे

के कारोबार के दौरान क्रिप्टो करेंसी मार्केट में इस आभासी मुद्रा की

स्थिति 0.18 प्रतिशत मजबूत हुई है, जिसके कारण इसकी मार्केट हिस्सेदारी बढ़

कर 53.38 प्रतिशत हो गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें