क्रिप्टो करेंसी मार्केट में मिला-जुला कारोबार, बिटकॉइन और एथेरियम की बढ़ी चमक
नई
दिल्ली,। क्रिप्टो करेंसी मार्केट में आज मिला-जुला कारोबार
होता नजर आ रहा है। आज के कारोबार में दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो
करेंसी बिटकॉइन और दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी एथेरियम समेत मार्केट
कैप के लिहाज से टॉप-10 में शामिल क्रिप्टो करेंसीज में से 6 आभासी
मुद्राएं बढ़त के साथ ग्रीन जोन में कारोबार कर रही हैं, जबकि 4 क्रिप्टो
करेंसीज गिरावट के साथ रेड जोन में कारोबार करती नजर आ रही हैं। आज की तेजी
के कारण बिटकॉइन एक बार फिर 68 हजार डॉलर के स्तर के ऊपर पहुंचने में सफल
रहा है।
भारत में क्रिप्टो करेंसी का कारोबार करने
के लिए अधिकृत एजेंसी कॉइन मार्केट कैप से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय
समय के हिसाब से आज शाम 5 बजे तक बिटकॉइन 0.45 प्रतिशत की मजबूती के साथ
68,333.59 डॉलर यानी 57.02 लाख रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसी
तरह एथेरियम की कीमत भी आज 1.27 प्रतिशत की तेजी के साथ उछल कर 3,796.16
डॉलर के स्तर पर आ गई थी।
बिटकॉइन और एथेरियम के अलावा टेथर
0.01 प्रतिशत, सोलाना 0.96 प्रतिशत, एक्सआरपी 0.11 प्रतिशत और डॉगकॉइन
0.46 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर बीएनबी 0.12
प्रतिशत, यूएसडी कॉइन 0.02 प्रतिशत, टॉनकॉइन 1.34 प्रतिशत और कार्डानो 0.23
प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।
कॉइन मार्केट
कैप के मुताबिक पिछले 24 घंटे के कारोबार के दौरान क्रिप्टो करेंसी के
ग्लोबल मार्केट कैप में 0.44 प्रतिशत की तेजी आई है। फिलहाल क्रिप्टो
करेंसी का ग्लोबल मार्केट कैप बढ़ कर 2.54 लाख करोड़ डॉलर यानी करीब 211.97
लाख करोड़ रुपये हो गया है।
ग्लोबल मार्केट कैप में मजबूती
आने के बावजूद पिछले 24 घंटे के दौरान क्रिप्टो करेंसीज के लेन-देन में
गिरावट आई है। इस अवधि में कुल 7,401 करोड़ डॉलर यानी 6.18 लाख करोड़ रुपये
की क्रिप्टो करेंसी की लेन-देन हुई, जो 1 दिन पहले की तुलना में 10.10
प्रतिशत कम है। अगर दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन की बात
करें कीमत में तेजी आने के बावजूद पिछले 24 घंटे के कारोबार के दौरान
क्रिप्टो करेंसी मार्केट में इस आभासी मुद्रा की स्थिति 0.03 प्रतिशत कमजोर
हुई है, जिसके कारण इसकी मार्केट हिस्सेदारी घट कर 52.92 प्रतिशत हो गई
है।




