मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव : पूर्व पति-पत्नी की प्रतिद्वंद्विता से रोचक हुई विष्णुपुर सीट की लड़ाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कोलकाता । पूरे देश में लोकसभा चुनाव के दंगल के बीच पश्चिम

बंगाल में लड़ाई दिलचस्प है। इसी क्रम में बांकुड़ा जिले की विष्णुपुर सीट

पर बेहद खास मुकाबला होने जा रहा है। इसकी वजह है कि यहां से भारतीय जनता

पार्टी के निवर्तमान सांसद सौमित्र खान का मुकाबला उनकी पूर्व पत्नी एवं

तृणमूल उम्मीदवार सुजाता मंडल से है। भाजपा ने इस सीट पर मौजूद सांसद

सौमित्र खान को टिकट दिया है।

2019 के लोकसभा चुनाव में सौमित्र

खान को कोर्ट ने इलाके में प्रवेश करने से मना कर दिया था। उस दौरान उनके

लिए उनकी पत्नी सुजाता मंडल ने प्रचार किया था और वह जीत गए थे। जीत के कुछ

समय बाद दोनों के रिश्तों में खटास आ गई और उनका संबंध विच्छेद हो गया। अब

सुजाता मंडल तृणमूल कांग्रेस में हैं और सौमित्र भाजपा में ही हैं। तृणमूल

ने सौमित्र के खिलाफ उनकी पूर्व पत्नी सुजाता को ही चुनावी मैदान में

उतार दिया है। दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है जिसकी वजह केवल राजनीतिक

मतभिन्नता है। वामदलों ने यहां से शीतल कैवर्त्य को मैदान में उतारा है।

हालांकि मुकाबला सीधे तौर पर तृणमूल और भाजपा के बीच ही होनी है।

--------

क्या है महत्व

बिष्णुपुर

लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में स्थित है।

बिष्णुपुर लोकसभा क्षेत्र की छह विधानसभा सीटें बांकुड़ा जिले में हैं,

वहीं एक विधानसभा क्षेत्र पूर्व बर्धमान जिले में है। बिष्णुपुर पश्चिम

बंगाल राज्य के एक ऐतिहासिक महत्व का शहर है। बिष्णुपुर अपने प्राचीन और

मध्यकालीन टेराकोटाकृत मंदिरों और उनकी वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है।

------

क्या है 2019 का जनादेश?

लोकसभा

चुनाव में इस सीट से भाजपा के सौमित्र खान ने जीत दर्ज की, उन्हें पांच

लाख 78 हजार 972 वोट मिले थे। जबकि तृणमूल कांग्रेस के श्यामल सांतरा 78047

मत कम पाकर दूसरे स्थान पर जबकि सीपीआई (एम) के सुनील खान तीसरे स्थान पर

रहे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें