मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

बिष्णुपुर में बर्बता: लाॅरी ड्राइवर ने कार चालक दो किमी तक घसीटा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिष्णुपुर में बर्बता: लाॅरी ड्राइवर ने कार चालक दो किमी तक घसीटा

बांकुड़ा। बिष्णुपुर के एक नंबर कैंप क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक लारी चालक ने छोटी कार के चालक का कॉलर पकड़कर उसे करीब दो किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। गंभीर रूप से घायल कार चालक को बिष्णुपुर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक नंबर कैंप इलाके में सड़क किनारे खड़ी एक छोटी कार के पीछे एक लारी ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों चालकों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान लारी चालक ने कार चालक का कॉलर पकड़ लिया और लारी चलाते हुए 60 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब दो किलोमीटर तक उसे घसीटता ले गया।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और लारी चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल कार चालक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि आरोपी लारी चालक और उसके खलासी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।स्थानीय निवासियों का आरोप है कि लारी चालक नशे की हालत में था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि चालक नशे में नहीं होता तो इस तरह एक व्यक्ति को चलती गाड़ी से घसीटना संभव नहीं था। लोगों ने आरोपित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने बताया कि दोनों वाहन एक नंबर कैंप क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें